फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद पूरी हुई आमिर की 'दंगल' की रियल बेटियों की एक ख्वाहिश

Mon, 02 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फौगाट सिस्टर्स - फोटो : amar ujala
नए साल में आमिर खान की मूवी 'दंगल' की रियल बेटियों फौगाट बहनों की एक बड़ी ख्वाहिश पूरी होने जा रही है, वो भी दस साल बाद।

 
विज्ञापन

2 of 7
महावीर फौगाट
दरअसल, बीजेपी सरकार ने कुश्ती अखाड़ों के लिए मैट उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह जानकारी भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शनिवार को बलाली में गुरू द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट को अखाड़े के लिए गद्दे (मैट) भेंट करते समय कही। गीता व बबीता के अखाड़े में पहली बार सरकारी मैट पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 7
रेसलर गीता फौगाट
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत कुश्ती में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बलाली बहनों के गांव से की है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी रजिस्टर्ड अखाड़ों में नव वर्ष के अवसर पर 12-12 मीटर के गद्दों का यह मैट दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

4 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यायाम शालाएं खोलने का भी निर्णय लिया गया है। इन व्यायाम शालाओं में सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी जाएंगी। बलाली गांव में कुश्ती के लिए एयरकंडीशन हाल तैयार किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों युवा एक साथ व्यायाम व कुश्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
गीता फौगाट
सरपंच द्वारा गांव में खिलाड़ियों के लिए एक ट्रैक व खेल स्टेडियम की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा पंचायत अगर जमीन देती है तो जल्द ही गांव में स्टेडियम व ट्रैक भी बनवा दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मौके पर डी प्लान के तहत गांव के नवनिर्मित कुश्ती हॉल में कुश्ती के लिए एक अतिरिक्त मैट और देने की भी घोषणा की।     
विज्ञापन

6 of 7
महावीर फौगाट
मैट मिलने पर गीता के पिता और कोच महावीर सिंह का कहना है कि ओलंपियन मैट दिया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि वे जल्दी ही गांव में कुश्ती खेल नर्सरी तैयार करेंगे। इस समय करीब 25 लड़के व लड़कियों को कुश्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम उभरकर सामने आएंगे। उनका कहना है लड़की में इतना क्षमता होती है कि वह अपने से ज्यादा वजन के पहलवान को पछाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महावीर फौगाट
महावीर सिंह ने कहा कि उन्हें सरकारी तौर पर 10 साल में यह मैट मिला है। वह काफी समय से मैट की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि आधुनिक कुश्ती मैट पर लड़ी जाती है। ऐसे में प्रैक्टिस के लिए मैट की अधिक जरूरत बनी रहती है। सरकार को ओलंपियन मैट उपलब्ध करवाना चाहिए था। ओलंपियन मैट के अलग से फायदे होते हैं और तैयारी करते समय खिला​ड़ियों का टारगेट ओलंपिक ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें