फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की पहलवान 'बेटी' ने पोस्ट की एक शख्स की तस्वीर, लिखा- अब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं

Wed, 05 Jun 2019 11:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बबीता फौगाट - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहलवान 'बेटी' ने अपने ट्विटर पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की और ऐसी पोस्ट लिखी, जिसे पढ़कर उनके फैन्स कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विवेक सुहाग - फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल पहलवान बबीता फौगाट ने अपने परिजनों और विवेक सुहाग की एक तस्वीर ट्वीट की। इसमें विवेक, बबीता के पिता के पैर छूते नजर आ रहे हैं। बबीता ने पोस्ट लिखी- 'विवेक सुहाग, आपको मेरे पिता से अशीर्वाद मिल गया। इसका मतलब यह ऑफिशियल है। अब वक्त है कि दिलवाले अपनी दुल्हनियां ले जाएं।'
 


 
विज्ञापन

3 of 6
बबीता फौगाट - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, बबीता फौगाट ने अपन हमसफर चुना लिया है। उनके परिजनों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। वे भारत केसरी विवेक सुहाग की जीवन संगिनी बनेंगी। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों इसी साल सात फेरे ले लेंगे। नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी समारोह हो सकता है।

 

4 of 6
विवेक सुहाग - फोटो : फाइल फोटो
विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं और इन दिनों परिवार सहित नजफगढ़ में रह रहे हैं। विवेक सुहाग ने पिछले साल ही भारत केसरी का खिताब जीता था। विवेक के पिता जयसिंह सुहाग भी जाने-माने पहलवान रह चुके हैं। बबीता फौगाट द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट की दूसरे नंबर की बेटी हैं। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता ने एमडीयू रोहतक से पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
बबीता फौगाट
बबीता की बड़ी बहन गीता फौगाट दो साल पहले पहलवान पवन सरोहा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। चचेरी बहन विनेश फौगाट ने पिछले साल ही जींद निवासी सोमबीर राठी के साथ सात फेरे लिए थे। रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन के चलते राज्य सरकार ने 2013 में हरियाणा पुलिस में एसआई बनाया था। बबीता फिलहाल चोटिल हैं। बबीता के घुटने में चोट लगी है और इससे उबरने का वह प्रयास कर रहीं है। इसके लिए वह मधुबन में ही अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बबीता फौगाट
बबीता का अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप है। बबीता 2016 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।  बबीता 2010 कॉमनवेल्थ व 2012 वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को पदक भी दिलवा चुकी हैं। 2014 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में बबीता ने गोल्ड मेडल जीता था। साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में वह गोल्ड मेडल से चूक गईं थीं, लेकिन 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में बबीता ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें