फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

Wed, 08 Apr 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेता चंडीगढ़ में पुलिस से खूब पिटे। वे राज्यपाल आवास की ओर बढ़ रहे थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

2 of 12
दरअसल, आप नेता हरियाणा सरकार के फैसलों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे। लीडर थे आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

3 of 12
जैसे ही वे पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ गुर्जर भवन से निकले, पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

4 of 12
कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने सिर पर लाल बत्ती और टोपी पहन रखी थी।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

5 of 12
कार्रवाई करते हुए नवीन जयहिंद समेत 457 कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने गुर्जर भवन ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

6 of 12
हालांकि रात करीब आठ बजे सभी को रिहा कर दिया गया। रिहा करने से पूर्व पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत 227 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा-188 के तहत सेक्टर-26 थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

7 of 12
आप हरियाणा के प्रमुख नेता नवीन जयहिंद ने बारिश से पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग के अलावा कैग की रिपोर्ट केबाद भी राबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई नहीं किए जाने, आईएएस अशोक खेमका को बार-बार ट्रांसफर कर प्रताड़ित करने और हरियाणा में वीआईपी कल्चर का विरोध करने के लिए चंडीगढ़ में बैठक बुलाई थी। उन्होंने डेढ़ बजे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलने का समय लिया था। 

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

8 of 12
इससे पूर्व बैठक के दौरान नवीन जयहिंद ने शहर के सेक्टर-36 में आप नेता योगेंद्र यादव की बैठक के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

9 of 12
बैठक के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जाने के दौरान उन्हें रोककर पुलिस ने नवीन जयहिंद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे।

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

10 of 12
पुलिस ने शांति भंग की आशंका से नवीन जयहिंद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इंडस्ट्रियल एरिया थाने में बैठा लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में विक्रम सिंह गंभीर, नवेश बॉबी गर्ग, कौशल सिंह, राजकुमार, प्रो. बलजीत सिंह, साहिल शामिल थे।

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

11 of 12
आप पीएसी के सदस्य नवीन जयहिंद से बैठक के दौरान पत्रकारों ने योगेंद्र यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में सवाल पूछा, जिन पर नवीन ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने यह सोचकर आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया था कि पीएसी में योगेंद्र यादव हैं या नहीं।
विज्ञापन

देखिए, पुलिस से कैसे पिटे केजरीवाल की पार्टी के नेता?

12 of 12
नवीन ने कहा कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और 49 दिन की सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर वोट दिया था। आप ने जो वादे किए गए हैं, वे पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें