कैथल की नई अनाज मंडी में दो आढ़तियों को गोली मार कर पौने दो लाख लूट लिए। एक आढ़ती ने दम तोड़ दिया। बाजार बंद हो गए। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
2 of 11
मृतक 24 वर्षीय आढ़ती लूट का शिकार हुए आढ़ती की मदद के लिए आया था कि लुटेरे ने उसकी छाती में सीधी गोली दाग दी। घटना के बाद नई अनाज मंडी के आढ़तियों सहित व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
3 of 11
घटना के अनुसार नई अनाज मंडी में आढ़ती लक्ष्मीनारायण मंडी में ही स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 1 लाख 70 हजार रुपये की राशि निकलवाकर मंडी के टेलीफोन एक्सचेंज की ओर के गेट की ओर स्थित अपनी दुकान में पहुंचा था। वह इस राशि को अपने गल्ले में रख ही रहा था कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए हुए आया तथा उसने आते ही गोली दाग दी, जो लक्ष्मीनारायण के हाथ में लगी।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
4 of 11
उस युवक ने रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्मीनारायण ने काफी संघर्ष किया तथा शोर मचा दिया। इसी बीच युवक रुपयों का थैला छीनकर दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा तो पड़ोस की दुकान में से 24 वर्षीय युवक मुनीष आया तथा उसने लूटेरे को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
5 of 11
वह लुटेरे की बाइक के सामने खड़ा होकर उसे पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच लुटेरे ने खुद को घिरता देखकर मुनीष पर गोली दाग दी, जो उसकी छाती में जा लगी, वहीं एक गोली नीचे सड़क में लगी। इसके बाद लुटेरा बाइक पर सवार होकर अग्रवाल धर्मशाला की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
6 of 11
शोर शराबा सुनकर आढ़ती मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने दोनों घायलों को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने मुनीष को मृत घोषित कर दिया तथा जयनारायण को सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टरों ने लक्ष्मीनारायण को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
7 of 11
घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। मृतक मनीष की मां, भाई सहित परिजन बदहावसी की हालत में अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों के विलाप से सभी की आंखों में आंसू आ गए। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, सुदीप सुरजेवाला, अश्विनी शोरेवाला, रामनिवास मित्तल, सुरेश गर्ग चौधरी, मुकेश जैन, सुरेश नंबरदार सहित भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
8 of 11
इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर पहले रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया। करीब पौने घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर लोग एकत्रित होकर नेशनल हाईवे नंबर 65 पर पहुंचे। जहां हिसार, चंडीगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, खनौरी, सफीदों, पानीपत सहित सभी ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर जाम लगा दिया।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
9 of 11
इसी बीच एक न्यायाधीश की गाड़ी भीड़ के गुस्से की भेंट चढ़ गई। लोगों ने न्यायाधीश की गाड़ी की नीली बत्ती तोड़ डाली। न्यायाधीश के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। बाद में पुलिस ने मुश्किल से न्यायाधीश को भीड़ में से निकाला। न्यायाधीश विवेक नासीर इस समय झज्जर जिले में कार्यरत हैं। जो पहले कैथल में भी जज रह चुके हैं।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
10 of 11
बाद में एसडीएम आरके सिंह लोगों को समझाने के लिए पहुंचे। लोगों ने सुबह दस बजे तक हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने तय अवधि में कार्रवाई का आश्वासन दिया।