फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

Tue, 19 May 2015 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 9
हाल ही में हुई एक रिसर्च में लाइफ पार्टनर को लेकर युवाओं की बेहद चौंकाने का खुलासा हुआ। आप भी पढ़िए रिसर्च तस्वीरों में। रिपोर्टः विनीत तोमर, रोहतक
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

2 of 9
जीवनसाथी...। एक ऐसा रिश्ता जिसमें न सिर्फ बेपनाह मोहब्बत और अटूट विश्वास होता है, बल्कि एक दूसरे पर जान निसार करने का जज्बा भी। विश्वास की डोर इतनी मजबूत कि सात जन्मों तक रिश्ते को निभाने की कसमें खाई जाती हैं। लेकिन अब यह विश्वास डगमगाने लगा है।
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

3 of 9
आज की युवा पीढ़ी के लिए यह रिश्ता गुड्डे-गुडियों के खेल सा हो गया है। एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से किए गए काउंसिलिंग सर्वे की रिपोर्ट के ताजा नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं का विश्वास अब अपने ‘साथी’ के प्रति कच्चा हो गया है।

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

4 of 9
रिपोर्ट के अनुसार 20 से 30 आयु वर्ग के 50 फीसदी युवाओं को यह यकीन नहीं है कि उनकी भावी जीवनसंगिनी जीवन रूपी दरिया में उनकी कस्ती को पार लगाएगी या नहीं। पारिवारिक रिश्तों की यह गांठ उम्र बढ़ने के साथ ओर भी ढीली हो रही है। 55 से 60 की उम्र वाले कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो परिवार के बीच रहकर भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

5 of 9
दरअसल, फरवरी में एमडीयू में फॉग फेस्टिवल हुआ। इस फेस्टिवल में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता यादव के निर्देश पर करीब 560 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों से उनकी लाइफ, कोगनिटेव टेस्ट, बॉडी मॉस टेस्ट और पर्सनलिटी को लेकर पूछा गया।
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

6 of 9
रिपोर्ट के अनुसार 20 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं की बात करें तो किसी को पेपर में कम नंबर आने की चिंता तो किसी को कैरियर की। लेकिन इनके साथ-साथ करीब पचास फीसदी युवा ऐसे हैं, जिन्हें अपने साथी पर ही भरोसा नहीं। उनका साथी उनके साथ समय तो खूब बिता रहा है, फिर भी उन्हें डर है कि उनकी साथी गृहस्थी बसाने में उनका साथ देगी या फिर पारिवारिक या सामाजिक कारणों का हवाला देकर पीछे हट जाएगी। कुछ युवा ऐसे भी सामने आए जो आए दिन घर में होने वाले मां-बाप के झगड़े से परेशान हैं।
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

7 of 9
फेस्टिवल में जिन बुजुर्गों की काउंसिलिंग हुई, उनकी समस्या भी बिल्कुल अलग थी। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। परिवार के बीच रहने के बाद भी उन्हें चिंता सता रही है कि उनका जीवन कैसे कटेगा। इनके अलावा कई शादीशुदा व्यक्ति ऐसे भी मिले, जिन्हें अपनी जीवनसंगिनी पर भी विश्वास नहीं है। खास बात तो यह है कि जिन लोगों की काउंसिलिंग हुई उनमें अधिकांश गांवों के रहने वाले थे।

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

8 of 9
केस 1 : नाम विकास (परिवर्तित नाम), उम्र 27 साल। जिले के एक गांव के रहने वाले विकास का कहना है कि कुछ साल पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क में आया था। उस समय लगा कि गर्लफ्रेंड से ही शादी करके जीवन गुजारेगा, लेकिन अब उसे लगने लगा है कि उसकी गर्लफ्रेंड प्यार तो करती है, लेकिन शादी नहीं करना चाहती। ऐसे में वह असमंजस की स्थिति में है कि करें तो क्या करें।

केस 2: 29 वर्षीय दीपक (परिवर्तित नाम) का कहना है कि सब कुछ ठीक है, लेकिन फिर भी अपने साथी पर यकीन नहीं कर पा रहा। हालांकि इसका कारण नहीं जानता, लेकिन न जाने क्यों ऐसा लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा देगी।
विज्ञापन

रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?

9 of 9
ये हैं कारण- काउंसलर के मुताबिक, युवाओं और बुजुर्गों के बीच इस तरह की समस्याएं पैदा होने के कई कारण हैं। युवाओं के जीवन में ठहराव नहीं है, युवा कम समय में अधिक पाने की चाह रख रहे हैं। लाइफ पार्टनर के बीच इतना गहरा रिश्ता होने के बाद भी अविश्वास की भावना रहती है। तालमेल नहीं होने के कारण छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होना भी इसका बड़ा कारण है। युवाओं को समय-समय पर काउंसिलिंग की जरूरत है। अभिभावकों को उनके साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों में धारणा पैदा हो जाती है कि अब वे नहीं कमा सके, जिस कारण परिवार में उनकी वैल्यू कम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें