हर किसी ने अपना आधार कार्ड तो बनवा ही लिया होगा, जब ये भी जान लिजिए कि कौन-कौन से काम करने में इसका होना बेहद जरूरी है। यहां जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड की जानकारी दीजिए और केवल दस दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म पर भरना होगा। पासपोर्ट ऑफिस आपके द्वारा दी गई जानकारी को वैरिफाई करके आपका पासपोर्ट बना देगा। इस प्रक्रिया में पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट बनने के बाद किया जाता है। अगर आप अपना आधार नंबर नहीं देंगे तो पासपोर्ट पाने में एक महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
3 of 11
खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इस योजना के तहत रुपये कार्ड, फ्री जीरो अकाउंट बैलेंस सेविंग्स अकाउंट, जीवन और दुर्घटना बीमा समेत अन्य चीजों का लाभ मिलता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल इस योजना को मोदी सरकार ने 28 अगस्त, 2014 को लॉन्च किया था। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य हर परिवार का बैंक अकाउंट खोलना है।
4 of 11
एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफर
एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफरः गैस सब्सिडी हासिल करने के लिए भी अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक्ड है तो आपको कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिल जाती है। 12 अंकों वाले व्यक्तिगत आईडी नंबर का इस्तेमाल बैंक खाते में एलपीजी सब्सिडी सीधे तौर पर ट्रांसफर करवाने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 11
बुढ़ापा पेंशन
- फोटो : demo pics
मासिक पेंशनः पेंशनभोगियों को मासिक पेंशन प्राप्त करने के लिए भी अपने-अपने विभागों में आधार नंबर रजिस्टर कराना होगा। इससे उन्हें आसानी से मासिक पेंशन मिल सकेगी। ऐसा कदम पेंशन से जुड़े फर्जीवाड़े के केस सामने आने के बाद उठाया गया। आधार के जरिए इन्हें रोकने में आसानी होगी।
विज्ञापन
6 of 11
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए आधार जरूरी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंशनभोगियों के लिए आधार पर केंद्रित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट लॉन्च किया। पेंशन लाभ के लिए अब पेंशनभोगियों का खुद से मौजूद होना जरूरी नहीं है। पेंशनभोगी का विवरण आधार का इस्तेमाल करके हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 11
आधार नंबर के जरिए निवेश
आधार नंबर के जरिए निवेशः आधार स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। म्युचुअल फंड स्कीम में निवेशकों की संख्या बढ़ाने के लिए म्युचुअल फंड हाउस ने आधार नंबर सेवा शुरू की है जिसमें निवेशक केवल अपने आधार नंबर के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे। आधार नंबर के जरिए निवेशक केवाईसी न होने पर भी सीधे ऑनलाइन म्युचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे।
8 of 11
बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा पीएफ
बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा पीएफः प्रोविडेंट फंड का पैसा उन खाताधारकों को ही आवंटित किया जाएगा, जिन्होंने कर्मचारी संचय निधि संगठन में अपना आधार नंबर रजिस्टर करवा रखा है। पीएफ खाते के ऑनलाइन निपटान के लिए खाते का सत्यापन आधार डेटाबेस के जरिए किया जाएगा। ऐसे में पीएफ खाते को आधार नंबर के साथ जोडऩा जरूरी है।
9 of 11
digilocker
जरूरी दस्तावेज संभालने के लिए सरकार ने डिजीटल लॉकर लांच किया। जहां जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, एजुकेशन सर्टिफिकेट्स जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। इस सुविधा की खास बात ये है कि एक बार लॉकर में अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको कहीं भी अपने सर्टिफिकेट की मूल कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। आपके डिजीटल लॉकर का लिंक ही काफी होगा।
10 of 11
voter card
वोटर कार्ड से जोड़ा जाएगा आधार नंबरः राष्ट्रीय निर्वाचन नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल भी मतदाता सूची डाटाबेस में शामिल किया जाएगा ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह की वोटर लिस्ट में नहीं रहे। इससे फर्जी वोटिंग पर रोक लगेगी एवं मतदान की प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।
बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होता है। आधार कार्ड होने पर आपको अब ढेर सारे दस्तावेज लगाने की जरुरत नहीं होगी।