छोटी सी दुकान चलाने वाले इस शख्स के घर पैसा बरसा, वो भी छप्पर फाड़ के। वह एक झटके में डेढ़ करोड़ का मालिक बन गया। तरीका जानकर आपको यकीं नहीं होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हलवाई बना करोड़पति, जीता लॉटरी का जैकपॉट
हरियाणा में फतेहाबाद के गांव दैय्यड़ में रहने वाले आजाद के साथ ऐसा हुआ। वह पेशे से हलवाई है और उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके पास इतना पैसा आ जाएगा। आजाद के मां-बाप बचपन में ही चल बसे। वो अपने भाई भाभी के साथ एक कच्चे मकान में गुजर-बसर करता था। गांव के बस स्टैंड पर ही हलवाई का काम कर अपना गुजारा चला रहा था। लेकिन इस एक खुशी ने उसकी जिंदगी का पूरा रूख ही बदल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
हलवाई बना करोड़पति, जीता लॉटरी का जैकपॉट
आजाद ने दिसंबर माह में वो किसी काम से सिरसा गया और एक दोस्त के कहने पर उसने पंजाब लॉटरी के लोहड़ी बंपर ड्रा की 2 सौ रूपए वाली लॉटरी खरीद ली। लॉटरी का बीते दिन रिजल्ट आया। रिजल्ट में उसका जॉकपैट लगा और वो भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपए का। कच्चे घर में गुजर-बसर कर रहे आजाद सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी किस्मत इस कद्र खुलेगी और वह रातों-रात करोड़पति बन जाएगा।
4 of 5
हलवाई बना करोड़पति, जीता लॉटरी का जैकपॉट
आजाद सिंह बताते हैं कि पिछली रात वो लॉटरी का रिजल्ट ऑनलाइन चैक कर रहा था तो उसके नंबर पर लॉटरी का मैच कर गया। उसकी लॉटरी टिकट 245838 बी को पहला इनाम निकला, जिसकी राशि 1 करोड़ 50 लाख रुपये थी। उसे एक बार तो यकीन नहीं आया, फिर उसने बार-बार नंबर मैच किया। जब उसे खुद को यकीन हो गया तो उसने परिवार के साथ इस खुशी को सांझा किया।
8वीं तक पढ़े लिखे आजाद सिंह ने बताया कि वह इस लॉटरी की राशि से पहले रहने लायक कोठी बनाएगा, फिर अपना बिजनेस शुरू करेगा और फिर शादी कर अपना घर बसाएगा। इस बीच कुछ राशि वह सामाजिक कार्यों पर भी खर्च करेगा। आज लॉटरी वालों की तरफ से तीन अधिकारी गांव में पहुंचे और आजाद सिंह को लॉटरी मिलने की कन्फर्मेशन दी। लगभग तीन माह बाद आजाद को लॉटरी की रकम मिल जाएगी।