500 के नए नोट को लेकर एक बार फिर से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इसके चलते बैंकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। देख लीजिए, कहीं पछताना न पड़ जाए आपको।
विज्ञापन
2 of 6
पानी में गिरते ही उड़ गया 500 के नोट का रंग
दरअसल, पानी में गीला हो जाने पर 500 का नया नोट रंग छोड़ देता है। उसका कलर उड़ जाता है। ऐसा होने का खामियाजा पंजाब के जालंधर निवासी एक टीचर को भुगतना पड़ा। हुआ यूं कि बैंक ने वह नोट लेने से इंकार कर दिया। बैंक अफसरों का कहना है वह रंग उड़े नोटों को नहीं बदल सकते।
विज्ञापन
3 of 6
पानी में गिरते ही उड़ गया 500 के नोट का रंग
स्कूल टीचर सत्यदेव शर्मा ने कहा कि उनकी पैंट में पड़े 500-500 के 6 नोट गलती से वॉशिंग मशीन में धुल गए। धुलने के बाद सभी का रंग भी बदल गया। अब कोई बैंक इन्हें बदलने को तैयार नहीं है। वे पीएनबी बैंक गए तो अफसर ने कहा कि पैसे बदलवाने हैं तो मेन ब्रांच जाकर बात करें।
4 of 6
गीला होते ही 500 के नोट का रंग उड़ा
अफसर की बात मानते हुए वे पीएनबी की दीपनगर शाखा के अफसरों से मिले तो वहां जवाब मिला कि नई करंसी के नोटों को बदलने के लिए हमें कोई गाइडलाइन नहीं मिली है, जबकि आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक हर तरह के फटे-पुराने नोट भी हर हालत में बदलेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
500 का नया नोट भीग गया और कलर उड़ गया
ऐसा ही एक मामला मोहाली में सामने आया था। यहां बलौंगी निवासी एक परिवार शादी में गया था तो बारिश के चलते जेब में रखे 500 के नोट गीले हो गए। उसके बाद नोटों का रंग उड़ गया था और नोटों से गांधी जी गायब हो गए थे।
हरियाणा के फतेहाबाद में भी ऐसा कारनामा हो चुका है। संदीप की जेब से निकलकर 500 के नए नोट नाले में गिर गए। पानी में भीगते ही 500 के नए नोटों का रंग उड़ गया। दोनों नोटों की स्याही खत्म हो गई। युवक उन्हें लेकर बैंक गया तो अफसरों ने नोट लेने से इंकार कर दिया।