फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराम दास टंडन के निधन से चंडीगढ़ में फीका रहा 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, उदास दिखे चेहरे

Wed, 15 Aug 2018 02:36 PM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन के निधन का असर चंडीगढ़ में देखने को मिला। यहां 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में चेहरों पर उदासी छाई रही, पूरा कार्यक्रम फीका-फीका रहा।
विज्ञापन

2 of 6
राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर
टंडन के निधन के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। न तो एटहोम होगी और न ही मेयर के घर पहली बार रखी गई चाय पार्टी। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। सिर्फ पारंपरिक कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर ने परेड की सलामी लेते हुए तिरंगा फहराया।

 
विज्ञापन

3 of 6
राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर
उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त का यह ऐतिहासिक क्षण हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान योगदान का प्रतीक है। इस दौरान प्रशासक ने परेड की सलामी ली। सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड पर आयोजित समारोह में बुधवार को गवर्नर ने कहा कि यह दिन मात्र स्वतंत्रता मनाने का नहीं है, बल्कि भारतीयों के आत्मबल और एकजुटता दिखाने का दिवस है।
 

4 of 6
राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर
जिससे कि भारत को विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि सेनानियों के अदम्य साहस से हम भारतीयों को अंग्रेजी दासता से मुक्ति मिली थी। राष्ट्र निर्माण के लिए हमें युवाओं में तत्कालीन युवा शक्ति की भावना को जाग्रत करने की जरूरत है। इसके लिए लिए हरेक भारतीय को आगे आना चाहिए। तभी एक नए और समृद्घ भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन

5 of 6
परेड में भाग लेते पुलिस के जवान
प्रशासक बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ भारत के गर्व और स्वतंत्रता का प्रतीक है। शहर की गतिशीलता जीवंतता अपनी वृद्धि और विकास की कहानी गढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और विकास के क्षेत्र में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की आम लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा प्रशासक ने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परेड में भाग लेते पुलिस के जवान
इस अवसर पर शहर के आम लोग भी काफी तादात में दिखे। जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने हाथ में तिरंगा लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में शिक्षा सचिव बीएल शर्मा, डिप्टी कमिश्नर अजीत बाला जोशी के साथ यूटी प्रशासन के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें