आमतौर पर लोग इस बात को लेकर पेसोपेश में रहते हैं कि घर में क्या रखें, क्या न रखें। आइए, हम आपको बताते हैं कि घर में कौनसी 6 चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
2 of 7
महाभारत की तस्वीरें या प्रतीक: महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है। हां, गीता जरूर रखी जा सकती है।
विज्ञापन
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
3 of 7
नटराज की मूर्ति: नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है, लेकिन नटराज जी की इस मूर्ति में भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है, इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ माना जाता है।
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
4 of 7
ताजमहल: आमतौर पर ये गिफ्ट काफी आदान-प्रदान होता है। ताजमहल प्रेम का प्रतीक तो है, लेकि न साथ ही मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में नकारात्मकता फैलाता है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है इसलिए इसे घर पर न रखें।
विज्ञापन
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
5 of 7
डूबती हुई नाव या जहाज: डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा ले जाती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है। रिश्तों में डूबते मूल्यों का प्रतीक है यह चिह्न, इसलिए इसे अपने घर से दूर रखें।
विज्ञापन
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
6 of 7
फव्वारा: फव्वारे या फाउन्टन आपके घर की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन ये माना जाता है कि इसके बहते पानी के साथ आपका पैसा और समृद्धि भी बह जाती है, इसलिए घर में फाउन्टन रखना शुभ नहीं होता।
देखिए, 6 ऐसी चीजें जिन्हें घर पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए
7 of 7
जंगली जानवरों का कोई प्रतीक: किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शोपीस घर पर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। घर में क्लेश और बेतरतीबी बढ़ती है।