फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

Mon, 06 Jul 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में ट्राइसिटी के 6 होनहार टॉप 100 में रहे, जबकि कुल 20 युवाओं एग्जाम में सफलता हासिल की। मिलिए, इन टॉपर्स से।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

2 of 9
सेक्टर-28 निवासी अभिजीत कपलिश ने सिविल सर्विसेज के मेंस में टॉप किया और ऑल इंडिया लेवल पर 15वां रैंक हासिल किया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने दादा से मिली जो खुद रिटायर्ड आईएएस हैं। उनके पिता रमन कपलिश मार्कफेड में चीफ मैनेजर हैं और मां सिन्नी शर्मा पीजीजीसीजी-11 में जूलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अभिजीत ने बताया कि उसकी हॉबी रीडिंग और दोस्तों के साथ घूमना है। युवाओं को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से पढ़ना चाहिए। जबरदस्ती कोई चीज नहीं पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

3 of 9
पंचकूला के परमवीर सिंह वधरान ने 29वां स्थान हासिल किया। उनके पिता का सपना था कि वह आईएएस बने और वह अक्सर कहते भी थे कि एक दिन मेरा बेटा परिवार का नाम रोशन करेगा। परमवीर ने कहा कि पिता का सपना पूरा करने की मुझे बहुत खुशी है, लेकिन इस मौके पर उनका दुनिया में न होना मेरे लिए बहुत दुखद है। परमवीर बताते हैं कि कोचिंग से अधिक जरूरी है, नियमित पढ़ाई। हमेशा एग्जाम के पैटर्न और लेखन को लेकर विश्लेषण का भी काफी फायदा मिलता है। रोजाना चार-पांच घंटे की पढ़ाई कर भी मुझे टॉप फिफ्टी में अपनी जगह बनाने की पहले से ही उम्मीद थी।

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

4 of 9
सिविल सर्विसेज में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 59 हासिल करने वाली सेक्टर-10 निवासी प्रियंका ने बताया कि यह उसकी दो साल की मेहनत का परिणाम है। इंडियन फॉरेन सर्विसेज में जाने का सपना देखा। बस उसके बाद से ही सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। प्रियंका पेशे से सीए हैं। उनके पिता संजय सीए और मां केमिस्ट्री की लेक्चरर हैं। प्रियंका ने बताया कि ऐसा नहीं है कि वह दिनभर पढ़ती ही रहती थी। बस जो चीज पढ़ती, उसे ध्यान से पढ़ती। साथ ही कुछ मॉक इंटरव्यू भी इसके लिए देती रहती थीं। इसके बाद सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

5 of 9
सेक्टर-45 निवासी अपूर्व देवगन ने ऑल इंडिया लेवल पर 61वां रैंक हासिल किया। अपूर्व बताते हैं कि वह ढाई साल से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। कोचिंग के बजाय मॉक इंटरव्यू कई बार अटेंड किए जिसका बहुत फायदा मिला। उन्होंने सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल से 10वीं, खालसा स्कूल सेक्टर-26 से 12वीं और पैक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद कुछ समय भारत पेट्रोलियम में जॉब की, लेकिन फिर आईएएस बनने की ठानी। अपूर्व के पिता विवेक शर्मा आर्किटेक्ट हैं और मां पूनम शर्मा हरियाणा में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

6 of 9
सकेतड़ी निवासी तुषार अंशु ने सिविल सर्विसेज में ऑल इंडिया 75वां रैंक हासिल किया है। तुषार ने सेंट जोन स्कूल से 10वीं और भवन विद्यालय से 12वीं करने के बाद एसडी कॉलेज-32 से इकनोमिक्स ऑनर्स की। तुषार ने बताया कि पहले दोस्तों के साथ बिना तैयारी के ही परीक्षा दी। अब दूसरी बार तैयारी करने के बाद अच्छा रैंक आया। तुषार ने बताया कि वह भारतीय विदेश सेवा में जाना चाहते हैं। तुषार ने बताया कि उसने कहीं से कोचिंग नहीं ली। खुद ही नोट्स बनाकर तैयारी की। इस पद पर पहुंचने वाले तुषार अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

7 of 9
यूपीएससी के रिजल्ट में फेज- नौ निवासी हरमनदीप सिंह हंस का ऑल इंडिया में 101वां रैक आया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने पीसीएस और एसबीआई की परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्ञान ज्योति से दसवीं, सेक्टर-26 से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता वरिंदरजीत सिंह डीएसपी क्राइम के पद कार्यरत हैं। जबकि मां हरजीत कौर हाउस वाइफ हैं। वहीं, छोटा भाई आर्मी में है। उन्होंने अपनी सफलता पर अपने दोस्तों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

8 of 9
सोहराब सिंह चौहान ने ऑल इंडिया 244 रैंक हासिल किया है। उन्होंने परीक्षा में अकाउंट और बिजनेस को आप्शन सब्जेक्ट के रूप में चुना था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई विवेक स्कूल और भवन विद्यालय चंडीगढ़ से की है। बीकॉम हिंदू कॉलेज न्यू दिल्ली से की जबकि एमबीए नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट से की थी। सोहराब के पिता केएस चौहान और मां अमरिंदर कौर दोनों की इंडियन फारेस्ट सर्विस में 1983 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन

देखिए, UPSC में टॉप 100 में रहने वाले ट्राइसिटी के टॉपर्स को

9 of 9
मोहाली में फेज-7 निवासी गीतिका सिंह ने यूपीएससी द्वारा घोषित रिजल्ट में 550वां रैंक हासिल किया है। गीतिका ने कहा कि वह इस पद पर अपने पिता रिटायर्ड कर्नल बीए बट्टू की प्रेरणा से ही पहुंच पाई है। उन्होंने उसे आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वह अपने पैरेंट्स की इकलौती संतान है। इससे पहले उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास की थी। वहीं, उन्होंने वाईपीएस स्कूल से स्कूलिंग की है। इसके बाद उच्च पढ़ाई की। साथ ही माता गुजरी कॉलेज से भी पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें