500 और 1000 के नोट के बंद होने के बाद लोगों पर एक के बाद एक मुसीबत आ रही है। जहां एटीएम और बैंकों में भी पैसों कि किल्लत हो रही है। वहीं दूसरी चीजों के लिए मारामारी मची हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पिछले दो दिनों से पूरा देश लाइन में है। लेकिन ये लाइन पुराने और नए नोट के लिए लगाता बढ़ रही है। नोट के बाद पानीपत और दूसरे कुछ शहरों में नमक पर भी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन
3 of 5
अफवाह के बाद बोरों में भरा नमक
- फोटो : amar ujala
करीब 60 हजार रुपये तक सोना बिक जाने के बाद जिले में नमक भी 200 रुपये तक बिक गया।
4 of 5
- फोटो : self
पानीपत में शाम से ब्लैक मार्केट शुरू हो गई। एक अफवाह के बाद लोग नमक खरीदने के लिए दौड़ पड़े। बबैल रोड और शहर की अन्य सड़कों पर स्थित दुकानों पर अफवाह उड़ने के साथ नमक भाव 200 रुपये किलो तक पहुंच गए।
नमक के भाव आसमान छूने की अफवाह यूपी के इलाकों में भी फैल गई। इसके बाद सनौली में नमक खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग यूपी से आने लगे। दुकानदार ये नहीं बता सके कि नमक के भाव 200 रुपये किलो क्यों पहुंच गए।