रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को को सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन और लेजर वैली में जमकर भीड़ उमड़ी। प्रशासन और नगर निगम को अनुमान है कि एक लाख लोगों ने फेस्टिवल का मजा लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
Rose Festival Chandigarh
लोगों ने जमकर फूलों के साथ सेल्फी खिंचवाई। लेकिन लोगों को रोज गार्डन पहुंचने के लिए लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले उन्हें वाहनों के लिए पार्किंग की परेशानी आई। रोज गार्डन तक पहुंचने में लोगों को काफी जाम का भी सामना करना भी पड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
Rose Festival Chandigarh
लोगों ने सेक्टर-17,9 और 10 की मार्केट में वाहन पार्क करके पैदल रोज गार्डन तक आना पड़ा। इसके बावजूद भी लोगों ने यहां पहुंचकर खूब मजा किया। नगर निगम की ओर से ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
4 of 7
Rose Festival Chandigarh
वहीं दोपहर को समापन समारोह के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जबकि शाम को सिंगर आलमगीर खान ने पंजाबी और हिंदी गानों में अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर आशा जसवाल, कमिश्नर बी पुरूषार्था और विशेष अतिथि माली करनैल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
5 of 7
Rose Festival Chandigarh
नेबरहुड पार्क प्रतियोगिता में इन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को किया गया सम्मानित
सेक्टर-51 ए के मकान नंबर-266 के पास बने पार्क को शहर के बेस्ट गार्डन के लिए सम्मानित किया जबकि दूसरे स्थान पर सेक्टर-40 सी की एमआईजी-2 में मकान नंबर-2518 के पास बना पार्क रहा। जबकि तीसरे स्थान पर सेक्टर-32 डी के सनातन धर्म मंदिर के पास बने नेबरहुड पार्क के एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
Rose Festival Chandigarh
जबकि निजी सोसाइटियों के भीतर बने पार्कों को भी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सेक्टर-51 ए की न्यू लाइट सोसाइटी, दूसरे स्थान पर सेक्टर-49 बी की एसबीआई सोसाइटी तथा तीसरे स्थान पर सेक्टर-51 डी की अजंता को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।
कपल प्रतियोगिता में विजेता रहे युगल सिमरनजीत सिंह सोढ़ी और कंवलजीत कौर को, फस्ट रनरअप रहे बलप्रीत और डॉ. रवनीत कौर को, सेकेंड रनर अप रहे विनीत कुमार और सोनिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि युगल लविंदर और शिवानी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जीतने वाले पहले युगल को दुबई टूर का पैकेज दिया गया है जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले युगल को गोवा टूर का पैकेज दिया है।