3 लुटेरे 10 मिनट में स्टेट बैंक ऑफ इडिया के एटीएम को तोड़ कर 16 लाख रुपये लूट ले गए। सीसीटीवी में कैद देखिए पूरी वारदात।
विज्ञापन
Pics: 3 लुटेरे 10 मिनट में एटीएम तोड़ लूट ले गए 16 लाख
2 of 6
3 लुटेरे 10 मिनट में स्टेट बैंक ऑफ इडिया के एटीएम को तोड़ कर 16 लाख रुपये लूट ले गए। सीसीटीवी में कैद देखिए पूरी वारदात। मामला पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब का है। यहां कीरतपुर साहिब मुख्य मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कालेज के सामने लगे स्टेट बैंक आफ इडिया के एटीएम को तोड़ कर 3 बदमाश 16 लाख 15 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। यह एटीएम पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर लगा है।
विज्ञापन
Pics: 3 लुटेरे 10 मिनट में एटीएम तोड़ लूट ले गए 16 लाख
3 of 6
बदमाशों ने शुक्रवार की रात 2.45 बडे घटना को अंजाम दिया। एटीएम को लूटने की वारदात के बारे में पुलिस को सुबह छह बजे के करीब जानकारी मिली।
Pics: 3 लुटेरे 10 मिनट में एटीएम तोड़ लूट ले गए 16 लाख
4 of 6
एसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में रात 2.45 मिनट पर वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही एटीएम में 20 लाख का कैश डाला था।
विज्ञापन
Pics: 3 लुटेरे 10 मिनट में एटीएम तोड़ लूट ले गए 16 लाख
5 of 6
लूट की वारदात के समय इसमें 16 लाख 15 हजार रुपये थे। लुटेरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया। मंकी कैप पहने तीन लुटेरों ने 10 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे एटीएम तोड़ने के बाद पैसे वाली सेफ लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। लुटेरे जल्द काबू कर लिए जाएगे।
Pics: 3 लुटेरे 10 मिनट में एटीएम तोड़ लूट ले गए 16 लाख
6 of 6
वारदात के बाद एसबीआई के अधिकारी लापरवाह बने रहे। सुबह 8 वजे तक बैंक का कोई भी अधिकारी एटीएम बूथ पर नहीं पहुंचा। एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात नहीं था। एसपीडी एचएस हुंदल ने मौका मुआयना किया। डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।