गजब का हौंसला रखने वाली अनपढ़ मां बाप इस होनहार बेटी से मिलिए, जो छोटी सी उम्र में ही कैंसर स्पेशलिस्ट बन गई। इनके जज्बे की कहानी चौंकाने वाली है, आप भी पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 6
कैंसर स्पेशलिस्ट सीमा पूनिया
ये हैं हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना की रहने वाली सीमा पूनिया। इनका चयन देश के सुप्रसिद्ध सरकारी मेडीकल कॉलेज में कैंसर रोग विशेषज्ञ के तौर पर हुआ है। माता-पिता पढ़े लिखे नहीं, लेकिन उनकी होनहार बेटी ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल उनका बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
3 of 6
cancer specialist seema punia
23 वर्षीय सीमा पूनिया के पिता कपूर सिंह खेती करते हैं। उनकी पत्नी शीला गृहिणी हैं। दोनों ही पढ़े-लिखे नहीं है, लेकिन उनका सपना था कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर उनका नाम रोशन करे। उनकी बेटी ने यह सपना जिया और पूरा भी किया।
4 of 6
कैंसर स्पेशलिस्ट सीमा पूनिया
सीमा पूनिया ने बताया कि जोधपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ कॉलेज एस.एन. मेडीकल कॉलेज की ब्रांच में मेडीकल फिजिस्ट के पद के लिए 20 जुलाई को साक्षात्कार लिया गया था। जिसमें 6 लोगों ने भाग लिया था। तीन छात्र मुंबई, दो मथुरा से थे।
विज्ञापन
5 of 6
कैंसर स्पेशलिस्ट सीमा पूनिया
सीमा के मां बाप उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। सीमा की मां शीला देवी ने बताया कि आज के समय में लोग बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं। वे उन्हें संदेश देना चाहते हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है।
शीला देवी ने बताया कि सीमा शुरू से ही पढाई में होशियार थी। डांगरा रोड स्थित स्कूल से उसने मेडिकल संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया था। बारहवीं के बाद सीमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स में ऑनर्स किया। सीमा ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से मेडिकल फिजिक्स में एमएससी की।