फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के नए नोट का नकली भी आया सामने, लें मगर संभल कर

Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
दो हजार रुपये का नोट
अगर कोई आपको 2000 रुपये का नया नोट दे तो संभल कर लिजिएगा। कहीं ऐसा न हो कि आप पछताते रह जाएं। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

2 of 7
2000 note
दरअसल, नया नोट आने के साथ ही 2000 का नकली नोट भी बाजार में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नकली नोट देखने में बिल्कुल नए नोट जैसा है। वही रंग और डिजाइन। नोट को देख कर लगता है कि उसके किनारों को कैंची से काटा गया है। क्योंकि लोगों को अभी 500 और 2000 के नए नोटों की पहचान नहीं हो पाई है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
2000 का नोट - फोटो : SELF
जैसे 2000 के नए नोट का बेसिक कलर मर्जेंटा है और इसका साइज 66mm x 150mm है। नए नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होगी। 2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का होगा। इसमें पीछे की ओर 'मंगलयान' की तस्वीर होगी। नोट को लाइट के सामने देखने पर 2000 लिखा दिखेगा।

4 of 7
2000 rupee note
आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर भी 2000 लिखा दिखाई देगा। 2000 देवनागरी में​ लिखा होगा। सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है। छोटे-छोटे अक्षरों में आरबीआई और 2000 लिखा है। दहिनी तरफ अशोक स्तंभ है। नोट में सिक्योरिटी लाइन है, जिस पर भारत आरबीआई और 2000 लिखा है। नोट को हल्का मोड़ने पर इसका कलर हरे से नीला हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
2000 rupee note
गारंटी क्लॉज, गर्वनर के सिग्नेचर और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है। दाहिनी तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप 2000 का वाटरमार्क है। ऊपर से सबसे बाईं तरफ और नीचे से सबसे दाहिनी तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं। यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है और इसका कलर हरे से नीला हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
दृष्टिहीन ऐसे करें पहचानः महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिह्न खुरदरे हैं। दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स, जिसमें 2000 लिखा है। दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं, जो खुरदरे हैं। नोट के पीछे की तरफ प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो है। नोट के केंद्र में लैंग्वेज पैनल बना हुआ है। नोट के दोनों संख्या पटलों में कोई इनसेट लेटर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
500 का नोट - फोटो : SELF
500 रुपए के नोट 'महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स' कहलाएंगे। नोट के मध्य में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट के सीरिअल नंबरों का भी फोंट साइज बदला गया है। साथ ही 500 रुपए हिंदी में भी लिखे होंगे। बता दें कि 1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया। आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें