500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से परेशान लोगों को बैंको ने बड़ा तोहफा दिया है। बैंकों ने ट्रांजेक्शन से जुड़े एक नियम में बदलाव किया है।
विज्ञापन
2 of 5
atm card
दरअसल, बैंकों ने एटीएम मशीन में कार्ड स्वाइप करने पर ली जाने वाली फीस माफ कर दी है। दो हजार रुपये निकालने की लिमिट के चलते बैंकों ने सरचार्ज खत्म करने का ये फैसला लिया है। अब आप महीने में कितनी भी कार्ड स्वाइप करें आपको फीस नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 5
atm card
अभी तक के नियमों के मुताबिक, अगर आप अपने एटीएम से महीने में 5 बार पैसा निकालते हैं तो कोई फीस नहीं लगेगी और दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 3 ट्रांजेक्शन के ऊपर कोई फीस नहीं है। इसके ऊपर अगर आप एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको कुछ फीस प्रति ट्रांजेक्शन देना पड़ती थी।
4 of 5
एटीएम के बाहर लगी भीड़
अगर फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट पूरी होने के बाद आप एटीएम से कैश निकालते थे तो 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और सर्विस टैक्स देना पड़ता था। पीएनबी और आईडीबीआई बैंक में सर्विस टैक्स नहीं लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
गौरतलब हैं कि 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद अब एटीएम से 2000 रुपये ही निकल सकते हैं। जबकि वक्त का कुछ नहीं पता, इससे ज्यादा की ट्रांजेक्शन लोगों को करनी पड़ सकती है। इस परेशानी को देखते हुए बैंकों ने ये सराहनीय फैसला लिया।