फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

Fri, 01 May 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि पुलिस चौकी के आसपास की 20 दुकानों में एक साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दे गए। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

2 of 7
ये वारदातें, हरियाणा के नारनौल जिले में ओल्ड पुलिस चौकी, पुल बाजार में हुई। दुकानदारों ने वारदात के विरोध में पुल बाजार पर जाम लगाने के बाद मुख्य बाजार को बंद करवाते हुए शहर भर में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया।

विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

3 of 7
बेखौफ चोरों ने बुधवार रात 20 से अधिक दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर इनमें से 16 दुकानों में सेंध लगाने में कामयाब रहे। इन दुकानों से लाखों रुपये का सामान और नकदी चुरा ली। चोरों ने दुकानों में पीछे से दीवार और छत तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

4 of 7
बुधवार रात हुई चोरी की घटना से ऐसा पता चलता है कि चोर छतों के रास्ते ही आगे बढ़ते गए। एक दुकान की छत पर चढ़ने के बाद वे दूसरी दुकान की छत और उसकी पीछे की दीवार को तोड़कर दुकान में घुसकर सामान की चोरी करते गए। चोरों ने घटना को बहुत ही बेफिक्र होकर अंजाम दिया।
विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

5 of 7
नारनौल शहर और जिले में पहली बार इतनी बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इससे पहले एक या दो दुकानों में ही चोरी हुई है, मगर बुधवार रात जिस प्रकार से चोरों ने घटना को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

6 of 7
चोरी की इस घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह जताया। व्यापारियों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना के लिए चोर गाड़ी भी लाए थे और लाखों रुपये के सामान जूते, चप्पल, कपड़े, ज्वेलरी आदि सब गाड़ियों में भरकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बेखौफ थे चोर, पुलिस चौकी के पास 20 दुकानों में चोरी

7 of 7
मुख्य बाजार में चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकानों की छतों पर चढ़कर छतों से आने वाले मार्गों का ताला तोड़ा और छतों की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कई दुकानों में पीछे की दीवार को तोड़कर वारदात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें