अमृतसर रेल हादसा
पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू हैं, वह चीफ गेस्ट थे, उनको गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा ने केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के हक में बोलते हुए कहा कि उनका कोई कसूर नहीं है। खैरा रविवार को अमृतसर में हादसे का जायजा लेने जा रहे हैं।