कभी भी किसी तरह के आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े, इसके लिए लोग अच्छे निवेश की ओर रुख करते हैं। ऐसे में ये फैसला लेना बेहद संवेदनशील होता है कि बाजार में मौजूद तरह तरह की निवेश योजनाओं में कौन सी योजना का चुनाव किया जाए, जिसमें रिटर्न की गारंटी मिलती हो। हालांकि, इसके लिए एफडी को ही सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसी के चलते बिल्कुल भी रिस्क सहन न करने वाले लोगों का भरोसा आज भी एफडी है। देश में कई छोटे-बड़े, निजी और सरकारी बैंक एफडी करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की सुविधा देता है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बैंक और पोस्ट ऑफिस की एफडी में क्या अंतर होता है, और इसमें से किसका चुनाव करना सही साबित होगा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि बैंक या पोस्ट ऑफिस में से आपको कहां पर ज्यादा फायदा मिलेगा?