अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए लोन के लिए एक नई सेवा की शुरुआत की है। एसबीआई की नई पर्सनल लोन सर्विस प्री अप्रूव्ड लोन पर आधारित है, जिसका मतलब है पहले से लोन की राशि मंजूर होना। इसके तहत बिना किसी डॉक्यूमेंट के ग्राहक को तुरंत लोन की राशि दे दी जाएगी। एसबीआई की ये लोन सर्विस उन लोगों के लिए बहुत काम की है, जिन्हें बिना समय गवाए झटपट ऋण चाहिए। इस तरह का पर्सनल लोन एसबीआई के योनो ऐप पर दिया जा रहा है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और पर्सनल लोन की इंस्टेंट श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं तो आसानी से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस लोन के बारे में पूरी जानकारी और आसानी से लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दी जा रही है।