फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की नगरी में रोज डे पर बिके 35 लाख के गुलाब, फूल बेचने वालों की हुई चांदी

Sat, 08 Feb 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गुलाब का गुलदस्ता - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में लगभग एक लाख लोगों ने रोज डे पर मोहब्बत का इजहार किया। इजहार-ए-इश्क में जुबां का काम दिलकश गुलाब ने किया। वेलेंटाइन वीक के पहले ही दिन फूलवालों की चांदी हो गई। एक अनुमान के मुताबिक रोज डे पर शहर में करीब 35 लाख रुपये के गुलाब बिके।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुलाब खरीदते युवा - फोटो : अमर उजाला
रोज डे पर लाल गुलाब की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 30 कर दी, जबकि सफेद और पीले 25 की बजाय 40 में बिके। शहर में मदिया कटरा, फूल सैयद, भगवान टॉकीज, बोदला में फूलों का कारोबार है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब खरीदता युवक - फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा पर फूल विक्रेता सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिर्फ 20 फूल बिके थे, रोज डे पर 250 बिके। रेट प्रति फूल 10 रुपये बढ़ गए। यह तेजी पीछे से ( मंडी ) से ही रही। 

4 of 5
गुलाब हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला
भगवान टॉकीज पर फूल विक्रेता हरि शंकर ने बताया कि सिकंदरा और बल्केश्वर मंडी से लगभग 1.25 लाख फूल ( एक किलो में 200 फूल के हिसाब से अनुमान) बिके। इनमें से लगभग एक लाख बिक जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose - फोटो : rose
मदिया कटरा में ही फूलों की 12 दुकानें हैं। इन पर 20 हजार से ज्याद गुलाब बिक गए। अनुमान के मुताबिक रोज डे पर करीब 35 लाख रुपये का गुलाब के फूलों का कारोबार हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें