अक्सर हम में से कई लोगों के नोट पुराने हो जाते हैं या किसी कारण के चलते फट जाते हैं। इस कारण उनकी उपयोगिता पूरी तरह से खत्म हो जाती है। ऐसे में हमें नुकसान का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है या भविष्य में कभी होगा, तो इस स्थिति में घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। पुराने और फटे नोट को आसानी से बदला जा सकता है। अगर आपके पास भी कोई पुराना और फटा नोट है, तो आप उसे बैंक में जाकर आसानी से बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इस बात की जानकारी अपने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए दी है। उसके मुताबिक आप बैंक के ब्रांच में जाकर अपने पुराने और फटे नोट को आसानी से बदलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -