फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Jandhan Yojana: बड़ा आसान है जनधन योजना में खाते को खुलवाना, अकाउंट ओपन करवाने पर मिलेंगे 1.30 लाख रुपये तक के फायदे

Mon, 22 Nov 2021 05:57 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रुपये - फोटो : pixabay
प्रधानमंत्री जन धन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी वित्तीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर नागरिक का खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाता है। इस योजना से गरीब इंसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। आज भारत में सबसे ज्यादा खाता इसी योजना के तहत खोला जा रहा है। जनधन योजना का मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। सबसे अच्छी बात यह है की जन धन खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई सीमा नहीं है। खाते में अगर जीरो रुपये भी है तो भी टेंशन की कोई बात नहीं है। यह खाता बैंक, पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीय कृत बैंकों में खोला जाता है। इस योजना से खुले खातों में खाताधारक को और भी कई वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर आपको ढेरों लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जन धन योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री जन धन योजना - फोटो : https://pmjdy.gov.in/home

खाता खुलवाते ही मिलते हैं 1.30 लाख रुपये

यदि कोई व्यक्ति इस योजना के तहत बैंक अकाउंट ओपन करवाता है, तो उसको मुफ्त 1.30 लाख रुपये का बीमा मिलता है। इसमें 1 लाख रुपये का मृत्यु बीमा और 30 हजार रुपये का सामान्य बीमा शामिल है। यदि दुर्भाग्यवश अकाउंट होल्डर के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है, तो उसे जन धन योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। यदि किसी कारण से व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके परिवार के सदस्यों को 1 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

कैसे खोलें जनधन योजना में अकाउंट

कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 10 साल से ज्यादा है वो इस योजना के तहत खाता खुलवा सकता है। अगर आप भी अपना जन धन अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा, वहां एक फॉर्म दिया जाएगा। उस फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक शाखा का नाम, व्यवसाय, नॉमिनी, वार्षिक आय, अपना पूरा पता ये सारी जानकारी भरनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद आपके जन धन अकाउंट को खोल दिया जाएगा। 

4 of 6
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

खाता खुलवाने के लिए ये डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी                     

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड ) इनमें से कोई एक जिसमें आवेदक का नाम पता लिखा हो।
  • आधार नंबर अनिवार्य है।
विज्ञापन

5 of 6
SBI doorstep banking service - फोटो : Istock

जन धन योजना से होने वाले लाभ

  • खाता खुलवाने के 6 महीने बाद ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
  • 30, 000 रुपये का लाइफ कवर बीमा मिलता है।
  • 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।
  • अगर खाते के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो इसपे ब्याज भी मिलता है।
  • मोबाइल बैंकिंग की सुविधा फ्री में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा जिससे पैसे निकलना और शॉपिंग करना आसान हो जाता है।
  • बीमा करवाना आसान हो जाता है।
  • सभी सरकारी योजनाओं के लाभों का पैसा सीधे खाते में आ जाता है।
  • देश के किसी भी कोने से पैसे निकालने की सुविधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें