केंद्रीय कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर बुधवार को मुहर लगा दी। सरकार के इस फैसले का बाजार और उपभोक्ता पर खासा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
2 of 7
- फोटो : demo pic
ईटी की खबर के मुताबिक ये वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से लागू किया गया है, जिसके चलते इसका फायदा पाने वालों को जनवरी से अबतक का बढ़ा वेतन मिलेगा साथ ही एरियर भी मिलेगा। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पीएसयू कर्मचारियों पर भी होगा। सातवें वेतन आयोग का सीधा असर उपभोक्ताओं पर होगा, उनकी जेब में ज्यादा पैसे आएंगे। जिसका सीधा असर बाजार पर होगा, उपभोक्ता मांग में इजाफा होगा, इससे बाजार में उछाल नजर आ सकता है।
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
3 of 7
सातवें वेतन आयोग के लागू होने का सीधा असर बाजार पर नजर आएगा, लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे बाजार को इस फैसले के बाद कुछ सुधार आने की संभावना है। जानकारों के मुताबिक इससे भारत की जीडीपी में सुधार आएगा साथ ही उपभोक्ता मांग में भी इजाफा होगा, जिससे बाजार बाहरी झटकों से उबर सकता है।
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
4 of 7
घरेलू संस्थागत निवेशक, जो बाजार को संभालने में अहम रोल अदा करते रहे हैं, पिछले दो साल में इसमें गिरावट देखी गई है। हालांकि अब इस फैसले के लागू होने के बाद इसमें सुधार आने की संभावना है यानी खुदरा निवेश में उछाल आएगा। खास तौर से म्यूचुअल फंड्स में ज्यादा निवेश की संभावना है। निवेशकों के म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने से घरेलू अर्थव्यवस्था में फिर से जान आ सकती है।
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
5 of 7
- फोटो : demo
वेतन आयोग में वृद्धि से उपभोग से जुड़े सेक्टर्स खासकर एफएमसीजी, ऑटो, रियल स्टेट आदि में उछाल की संभावना है। इन क्षेत्रों में पिछले 6 महीनों में गिरावट देखी गई थी। अब इस फैसले के बाद लोग इस क्षेत्र में पैसे लगाएंगे, जिसका फायदा कहीं न कहीं बाजार को होगा। एफएमसीजी सेक्टर में उछाल से सेंसेक्स में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
6 of 7
- फोटो : Getty
वेतन आयोग में बढ़ोतरी का नुकसान भी नजर आ रहा है, इसका सीधा असर सरकार की वित्तीय स्थिति पर होगा। सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा ऐसे में वित्तीय जानकारों की मुताबिक इस फैसले से राजकोषीय घाटा बढ़ेगा। हालांकि इस स्थिति से निपटने को लेकर अरुण जेटली ने आश्वासन दिया है।
सातवें वेतन आयोग की मंजूरी का क्या होगा असर, 6 बड़ी बातें
7 of 7
- फोटो : Getty
वेतन आयोग की मंजूरी का असर महंगाई पर भी होगा, इसमें और इजाफे की उम्मीद है। आरबीआई भी इस बारे में समय-समय पर बताता रहा है। अगर पिछले दो महीने की बात करें तो इस दौरान में महंगाई तेजी से बढ़ी है। अब सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद इसमें और इजाफा होने की संभावना है।