सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर लंबे समय से हो रहा इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। केंद्रीय कैबिनेट ने वेतन में 23 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। बैठक में बढ़े वेतन को जुलाई से देने पर सहमति बनी, जबकि सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू मानी जाएंगी। सरकार जनवरी से अभी तक का बढ़ा वेतन अपने कर्मचारियों को एरियर के तौर पर देगी।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
2 of 11
pensioners
सरकार के इस फैसले से लगभग करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधे फायदा मिलेगा। इनमें से 50 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं और 58 लाख रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
3 of 11
खाली बटुअा
न्यूनतम वेतन की गणना एक परिवार में चार सदस्यों के आधार पर की जाती है। कर्मचारी की कम से कम इतनी तनख्वाह तय की जाती है, जिससे वह अपने परिवार के खाने, कपड़े, मकान, दवा, र्इंधन, बिजली, मनोरंजन, शादी आदि का खर्चा निकाल सके।
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
4 of 11
7 pay commission report
वेतन निर्धारण का फार्मूला 1957 के श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर तय हुआ था, जो अब तक जारी है।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
5 of 11
वेतन आयोग पर मोहर
परंपरा के अनुसार मामूली बदलाव के बाद देश भर की राज्य सरकारें, स्वायत्तशासी संस्थान और सरकारी नियंत्रण वाली फर्म भी वेतन आयोग को अपना लेती हैं। इस हिसाब से इसका असर संगठित क्षेत्र के दो करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
6 of 11
one rupee coin
सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एके माथुर ने इस बार कई भत्तों को मिला दिया है।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
7 of 11
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
भत्तों में वृद्धि की सिफारिशों को जोड़ने के बाद कुल वृद्धि 23.55 फीसदी बैठती है।
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
8 of 11
rupees note
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद भारत सरकार में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का न्यूनतम वेतन (भत्ते जोड़ कर) करीब 25000 रुपए हो जाएगा।
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
9 of 11
indian rupee
पिछले सत्तावन बरस में सरकारी मुलाजिमों का वेतन 225 गुना बढ़ गया है। 1959 में दूसरा वेतन आयोग आया था, जिसमें न्यूनतम वेतन अस्सी रुपए था।
मोदी कैबिनेट ने लगायी 7वें वेतन आयोग पर मोहर
10 of 11
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
कैबिनेट की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन भी बढ़कर अब 18 हजार हो गया है जो पहले मात्र सात हजार रुपये था।