फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने घटाई डिपॉजिट पर ब्याज की दरें, ज्यादा रिटर्न के लिए यहां करें निवेश

Fri, 01 Nov 2019 10:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बचत खाते में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों के लिए बैंक ने ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। नई दरें एक नवंबर यानी आज से लागू हो गई हैं। अन्य बैंक भी डिपॉजिट रेट्स घटा रहे हैं। ऐसे में अगर आप बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में निवेश आपके लिए अच्छा माध्यम साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5

क्या है एनबीएफसी ?

यदि आप कम अवधि की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर अधिक ब्याज पाना चाहते हैं, तो गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में निवेश एक बेहतर विकल्प हो सकता है। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले कंपनी डिपॉजिट में पैसा जमा करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बैंक डिपॉजिट की तुलना में कंपनी डिपॉजिट से आपको ज्यादा ब्याज मिलता है। अगली स्लाइड में जानते हैं ये काम कैसे करता है और इससे कितना ब्याज मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5

डिफॉल्ट की स्थिति में गारंटी नहीं

बता दें कि डिपॉजिट के जरिए पैसे जुटाकर कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाती हैं। कंपनियों के लिए ये एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है। यानी डिफॉल्ट की स्थिति में निवेशकों को कोई गारंटी नहीं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से भारत में बदल गए ये छह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

4 of 5

ज्यादा ब्याज से ग्राहक आकर्षित 

कंपनी डिपॉजिट में एफडी की तुलना में ज्यादा जोखिम होता है। लेकिन ज्यादा ब्याज से ये ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल हो जाता है। ये उन लोगों के लिए है जिन्हें नियमित आय चाहिए। बता दें कि एफडी और कंपनी डिपॉजिट दोनों ही 10 वर्षों तक के लिए कराई जा सकती है। आइए जानते हैं कंपनी डेपॉजिट के माध्यम से आपको कितना ब्याज मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

मिलता है इतना रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में कंपनी डिपॉजिट पर आपको 50 से 100 बीपीएस (ब्याज दर का एक मापक) ज्यादा मिलता है। इतना ही नहीं, वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य रेट्स से 25 से 40 बीपीएस ज्यादा मिलता है। एनबीएफसी अपने कॉपोर्रेट डिपॉजिट पर 7.7 फीसद से आठ फीसदी तक ब्याज देता है। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दर 7.95 से 8.25 फीसदी के बीच है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें