अगर आप भी महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर परेशान हैं और बचत का कोई विकल्प खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप कम समय में ज्यादा पैसे जमा करना चाहते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD ) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीएफसी बैंक पर आपको एफडी पर कितना रिटर्न मिलता है।