केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। योजना की निवेश की रकम की सीमा सरकार ने दोगुनी कर दी गई है। इतना ही नहीं, योजना की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यानी अब इस योजना के तहत आपको हर महीने 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।