फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: आज से देश में बदल गए ये सभी नियम, जान लें वरना होगा नुकसान

Tue, 01 Jun 2021 12:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
1 जून से बदल रहे नियम - फोटो : iStock
एक जून 2021 से भारत में पांच बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए आवश्यक है। 

प्रत्येक पीएफ खाताधारक के लिए एक जून 2021 से पीएफ खाते को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। करदाता एक जून से छह जून तक आयकर विभाग का वेब पोर्टल इस्तेमाल नहीं कर सकते। महंगाई की मार से जनता पहले ही परेशान है। इस बीच आज से जनता के लिए हवाई सफर और भी  महंगा हो गया है। सरकार ने हवाई किराए की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी बढ़ोतरी की है। ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर बैंक ऑफ बड़ौदा चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बदलाव करने जा रहा है और गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज भी समाप्त हो जाएगी।

आइए इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
EPFO - फोटो : पीटीआई
पीएफ से जुड़े अहम नियम में हुआ बदलाव
ईपीएफओ के नए नियम के अनुसार प्रत्येक खाताधारक का पीएफ खाता आधार कार्ड से लिंक अनिवार्य है। यह नियम आज यानी एक जून से लागू हो गया है। यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पीएफ खाते में आने वाला नियोक्ता योगदान रोका जा सकता है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रॉनिक चालान और रिटर्न (ECR) नहीं भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 6
1 जून से बदल रहे नियम - फोटो : iStock
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला चेक पेमेंट से जुड़े नियम
बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है। यह नियम एक जून 2021 से प्रभावी हो गया है। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी। इस सिस्टम से निश्चित रकम से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रिकंफर्म करना होगा। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की जानकारी को तभी रिकंफर्म करना होगा, जब वह दो लाख रुपये या इससे ज्यादा का बैंक चेक जारी करेगा।

4 of 6
उड़ान - फोटो : pixabay
महंगा हुआ हवाई सफर
महंगाई की मार से जनता पहले ही परेशान है और अब हवाई सफर फिर से महंगा हो गया है। सरकार ने एक जून 2021 से घरेलू हवाई किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने हवाई किराए की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी बढ़ोतरी की है। दरअसल देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से हवाई यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की आय काफी कम हुई है। ऐसे में विमानन कंपनियों की मदद के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि, हवाई किराए की ऊंची सीमा को पूर्ववत रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
1 जून से बदल रहे नियम - फोटो : iStock
छह जून तक बंद रहेगा आयकर विभाग का वेब पोर्टल
इस महीने की शुरुआत में आयकर विभाग करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल आईटीआर दाखिल करने और अन्य कर संबंधी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। मौजूदा वेब पोर्टल एक जून से छह जून तक बंद रहेगा। विभाग के सिस्टम विंग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि पुराने पोर्टल से नए पोर्टल पर जाने का काम पूरा हो जाएगा और सात जून तक इसे चालू कर दिया जाएगा। करदाता एक जून 2021 से मौजूदा वेबसाइट (incometaxindiaefilling.gov.in) पर लॉगइन नहीं कर सकेंगे। नई वेबसाइट के लिए आप INCOMETAX.GOV.IN पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1 जून से बदल रहे नियम - फोटो : amarujala
खत्म हो रही है गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज
गूगल के फोटो गैलरी एप गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म हो गई है। इसका एलान कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही किया था कि वह गूगल फोटोज के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड स्टोरेज को खत्म करने जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि जो यूजर्स जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज से अधिक स्टोरेज चाहते हैं उन्हें अलग से स्टोरेज खरीदनी होगी। पहले Google Photos में यूजर्स हाई क्वॉलिटी में अनलिमिटेड फोटो अपलोड कर सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें