फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप 8वीं पास हैं तो भी लीजिए 10 लाख तक का लोन, बस ये आसान सी शर्त

Wed, 27 Sep 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
Skill Development
अगर आप आठवीं पास हैं तो भी 10 लाख रुपये का लोन सरकार से ले सकते हैं। इसके लिए बस एक आसान सी शर्त आपको पूरी करनी होगी। लोन का अमाउंट सरकार की तरफ से बढ़ाया जा सकता है अगर आपकी शिक्षा का स्तर स्नातक स्तर से ज्यादा हो। अधिकतम 25 लाख का लोन सरकार आपको देगी। हालांकि इस लोन को लेने के लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होगी।  
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे मिलेगा लोन
लोन लेने के लिए आपको पहले से किसी बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग और इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखने के बाद सरकार की तरफ से खादी ग्रामोद्योग लोन को जारी करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
startup
अपना बिजनेस शुरू करने के लिए है स्कीम
कोई भी नया बिजनेस शुरू करने के सबसे जरूरी चीज पैसा होता है। अगर आपके पास वर्किंग कैपिटल नहीं है तो फिर किसी भी तरह के बिजनेस को शुरू करना केवल सपने में ही हो सकता है, उसको हकीकत बनाने में दिक्कतें आएगी। यह लोन इसी शर्त पर दिया जाएगा कि आप इस पैसे का इस्तेमाल केवल बिजनेस शुरू करने पर इस्तेमाल करेंगे। 

4 of 6
Startup
इनको मिलेगा लोन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम  (पीएमईजीपी) के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति इस तरह के लोन को ले सकता है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों तरह में रहने वाले लोगों को मिलेगा। जनरल कैटेगिरी के व्यक्ति भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिलाएं, दिव्यांग, भूतपूर्व सैन्य कर्मी, उत्तर-पूर्व और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष रियायत भी दी जाएगी। इस तरह के लोन के लिए स्वंय सहायता समूह, सोसाइटी और चैरिटेबिल संस्थान भी अप्लाई कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
ये मिलेगी रियायत
शहरी क्षेत्र के आवेदक के पास लोन लेने के लिए कम से कम 10 फीसदी अपनी पूंजी होनी चाहिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक के पास 5 फीसदी अपनी पूंजी होनी चाहिए। लोन पर जनरल कैटेगिरी के शहरी आवेदक को पूरे प्रोजेक्ट का 25 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आवेदक को 15 फीसदी रियायत मिलेगी। वहीं अन्य कैटेगिरी के आवदेकों को 25 से लेकर के 35 फीसदी तक की रियायत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
loan
मिलेगा इतना लोन
अगर आप किसी तरह की कोई फैक्ट्री लगाते हैं तो 25 लाख तक का लोन ले सकते हैं। वहीं सर्विस सेक्टर में बिजनेस शुरू करने के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये है।
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें