फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए न हों चिंतित, इस योजना में रोजाना 48 रुपये निवेश कर मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Sun, 21 Jun 2020 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैसे - फोटो : pixabay
महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। ऐसे में लोग फाइनेंशल प्लानिंग कर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं और योजनाओं में निवेश करते हैं। कई लोग यह भी सोचते हैं कि उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार का खर्चा कैसे चलेगा। इसलिए आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सारी चिंताएं दूर कर सकता है। इसके तहत आप रोजाना 48 रुपये जमा कर एक करोड़ रुपये की राशि हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एलआईसी
हम बात कर रहे हैं एलआईसी के टेक टर्म इंश्योरेंस प्लान की। टेक टर्म एक प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सुरक्षा देती है। इसे सिर्फ ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इस योजना का नंबर 854 है और UIN नंबर 512N333V01 है। इसकी सबसे खास बात यह है कि योजना के तहत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु मैच्योरिटी पीरियड से पहले हो जाती है, तो उसके परिवार वालों को रकम दी जाती है। इसमें हादसे में हुई मौत समेत किसी भी तरह की मृत्यु को कवर किया गया है। लेकिन पॉलिसी लेने के एक साल तक आत्महत्या कवर नहीं होती है। 

आइए जानते हैं योजना के बारे में।
विज्ञापन

3 of 7
निवेश - फोटो : pixabay
योजना की खास बातें
  • एलआईसी टर्म इंश्योरेंस पर मिनिमम एश्योर्ड रकम 50 लाख रुपये है। 
  • योजना में एश्योर्ड रकम की कोई भी अपर लिमिट नहीं है। 
  • इनकम प्रूफ देने पर पॉलिसीधारक के लिए उच्च सम एश्योर्ड हो सकती है। 
  • प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारक के पास छमाही, सालाना या सिंगल पेमेंट का विकल्प होगा। 
  • योजना का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा।
  • पॉलिसी के तहत अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल ही होगी। 
  • इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं।
  • प्लान के तहत सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।
आगे जानते हैं आप ये योजना कैसे खरीद सकते हैं और आपको इससे कितना फायदा होगा।

4 of 7
निवेश - फोटो : pixabay
इस योजना को आप ऑफलाइन नहीं बल्कि सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा। और सभी जरूरी जानकारी देनी होगी, पेमेंट करना होगा और अपने पते पर योजना के दस्तावेज मिलने तक इंतजार करना होगा। प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, AMEX कार्ड, यूपीआई, आईएमपीएस या किसी ई-वॉलेट के जरिए कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर आपके प्रीमियम के आधार पर आपको अतिरिक्त सुविधा शुल्क भी देना होगा।

अगली स्लाइड में जानते हैं आपको कैसे एक करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
रुपये - फोटो : pixabay
उदाहरण
30 साल है और आप 30 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का एलआईसी टेक टर्म प्लान लेते हैं, तो आपको जीएसटी समेत सालाना प्रीमियम 9,912 रुपये देना होगा। वहीं अगर आप एक करोड़ रुपये का कवर लेते हैं, तो सालाना प्रीमियम 17,445 रुपये बैठेगा। यानी रोजाना 48 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को फ्री में मिल सकता है LPG सिलिंडर, बड़ा बदलाव संभव

अगली स्लाइड में जानते हैं प्रीमियम से जुड़ी अहम बात।
विज्ञापन

6 of 7
रुपये - फोटो : pixabay
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा। टेक टर्म प्लान में स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग-अलग प्रीमियम तय किए गए हैं। स्मोक करने वालों के लिए प्रीमियम ज्यादा है। जबकि नॉन स्मोकर के लिए प्रीमियम कम है। साथ ही पुरुष के लिए प्रीमियम ज्यादा और महिलाओं के लिए प्रीमियम कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रुपये - फोटो : pixabay
मालूम हो कि योजना में क्लेम के समय पेमेंट के लिए धारकों को दो विकल्प मिलेंगे। डेथ बेनेफिट वाली रकम पीड़ित परिवार को किश्तों या फिर एकमुश्त दिए जाने का विकल्प भी दिया गया है। लेकिन पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि यह एक टर्म प्लान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें