फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC का खास ऑफर, छह महीने के लिए माफ हो जाएगी होम लोन की ईएमआई

Thu, 16 Jan 2020 03:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपना घर खरीदने का सपना हर भारतीय देखता है। हर कोई सस्ता और अच्छा घर लेना चाहता है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आपको होम लोन से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। आपको छह महीने तक होम लोन की ईएमआई नहीं देनी होगी। देश की बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने एक खास ऑफर पेश किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5

ये है योजना

एलआईसी के इस ऑफर के तहत रेडी-टू-मूव होम के लिए होम लोन पर छह ईएमआई माफ कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, अंडर कंस्ट्रक्शन घर एवं फ्लैट के लोन पर आप उस समय ही प्रिंसिपल राशि का भुगतान करेंगे जब आपको घर की पजेशन मिलती है। इसका मतलब आप जब घर में रहेंगे, तभी आप भुगतान करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5

15 जनवरी से शुरू हुआ था ऑफर

आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत 15 जनवरी को हो गई थी और यह 29 जनवरी तक उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 15 मार्च से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और यह कम से कम 20 लाख रुपये और अधिकतम दो करोड़ रुपये के होम लोन पर उपलब्ध है। 

4 of 5

इतनी होगी प्रोसेसिंग फीस

अगर आपने एक करोड़ रुपये तक का लोन लिया है, तो आपको राशि का 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस के तौर पर देनी होगी। यह राशि जीएसटी के साथ अधिकतम 10,000 रुपये है। वहीं एक करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये की राशि पर 0.25 फीसदी प्रोसेसिंग फीस, अधिकतम 25,000 रुपये होगी। लोन की अवधि की बात करें, तो यह ज्यादा से ज्यादा 30 साल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

यह है शर्त

रेडी-टु-मूव घरों वाली योजना के तहत पांचवें, 10वें और 15वें वर्ष में दो-दो ईएमआई माफ की जाएंगी। हालांकि इसके लिए शर्त है कि ग्राहकों को समय पर ईएमआई का भुगतान करना होगा। साथ ही पांच वर्षो के भीतर ग्राहक लोन को एकमुश्त नहीं चुका सकेंगे। इस संदर्भ में कंपनी के एमडी व सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि यह योजना घर खरीदारों के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी मुफीद है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के ऑफर में निर्माणाधीन घरों के लिए पजेशन मिलने तक प्रिंसिपल राशि का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए लोन लेने वाले का डिफॉल्ट फ्री ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। बचा दें कि यह लोन निर्माणाधीन स्थिति में मौजूद घर या फ्लैट के लिए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें