अगर आप भी एसआईपी के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 20 रुपये जमा कर 2.1 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 35 साल तक रोजाना 20 रुपये एसआईपी में निवेश करेंगे और आपको 18 फीसदी का रिटर्न मिलेगा, तो 35 साल बाद आपके पास 2.1 करोड़ रुपये हो जाएंगे। आइए जानते हैं एसआईपी काम कैसे करता है।