फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार सस्ते में बेच रही है सोना, मोटे मुनाफे के लिए फटाफट उठाएं लाभ

Mon, 07 Oct 2019 03:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
घरेलू बाजार में लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने निवेशकों को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना और सोने की कीमत के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6

ये है निवेश की अवधि

योजना के तहत निवेश करने की अवधि सात से 11 अक्तूबर है। यानी पांच दिन तक आप इस सरकारी योजना में निवेश कर पैसा कमा सकते हैं। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत। 
विज्ञापन

3 of 6

इतनी है कीमत

योजना के तहत आप 3,788 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 3,738 रुपये का पड़ेगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं। 

4 of 6
गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी। 
 

यह भी पढ़ें: यहां करेंगे निवेश तो मिलेगा 11 फीसदी का रिटर्न, PPF-NSC भी हैं इसके आगे बौने 

विज्ञापन

5 of 6

इस तरह मिलेगी आयकर छूट

गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। अगर बॉन्ड को तीन साल बाद और आठ साल की परिपक्वता अवधि के पहले बेचा जाता है तो इस पर 20 फीसदी की दर से लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स लगेगा, लेकिन परिपक्वता अवधि के बाद बेचने पर मिलने वाला ब्याज करमुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

लगातार बढ़ रही है सोने की कीमत

हालांकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीस के निवेशकों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीदने की ही अनुमति है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें