फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां करेंगे निवेश तो मिलेगा 11 फीसदी का रिटर्न, PPF-NSC भी हैं इसके आगे बौने

Sun, 06 Oct 2019 05:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के पास बचत के परंपरागत साधनों का ही विकल्प बचता है। वहीं, रेपो रेट में लगातार कटौती से सभी बैंक एफडी जैसी जमाओं पर भी ब्याज घटाते जा रहे हैं। ऐसे में अपरिवर्तनीय ऋण पत्र (एनसीडी) पर अभी भी 11 फीसदी तक ब्याज हासिल किया जा सकता है। इस समय बाजार में कई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां अपना एनसीडी ला रही हैं, जहां निवेश कर आप पीपीएफ, एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala

निश्चित अवधि पर मिलता है ब्याज

एनसीडी एक तरह से बैंक एफडी का विकल्प है जो बैंकों की बजाय कॉरपोरेट कंपनियां या एनबीएफसी जारी करती हैं। कंपनियां बाजार से पैसे जुटाने के लिए इसे शेयरों की तरह ही जारी करती हैं और इसमें निवेश करने पर तिमाही, छमाही, सालाना या एक निश्चित अवधि के बाद ब्याज मिलता है। इसके लिए कंपनियों को पूंजी बाजार नियामक सेबी से अनुमति लेनी पड़ती है और इसे प्रमुख शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराया जाता है। एनसीडी को शेयरों में तब्दील नहीं किया जा सकता, जबकि कन्वर्टिबल डिबेंचर्स को शेयरों में बदला जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pexels.com

बाजार में आ रहे कई विकल्प

इस समय कई कंपनियों के एनसीडी ऑफर खुले हैं, जिनमें सबसे आकर्षक ब्याज दर मुत्थूट फिनकॉर्प का है। मुत्थूट पप्पाचन समूह की प्रमुख कंपनी मुत्थूट फिनकॉर्प निवेशकों को 11.03 फीसदी तक ब्याज की पेशकश करती है। हालांकि, इसकी क्रेडिट रेटिंग कम है। रेटिंग एजेंसी बिकवर्क ने इसे ए-प्लस रेटिंग दी है। कंपनी ने बीते 20 सितंबर को एनसीडी का निर्गम खोला है, जो आगामी 18 अक्तूबर को बंद होगा।

4 of 6
मुत्थूट फाइनेंस का भी एनसीडी बीते 27 सितंबर को खुला है और 30 अक्तूूबर को बंद होगा। इस एनसीडी को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और इक्रा ने एए रेटिंग दी है। इसमें मासिक आधार पर 9.75 फीसदी ब्याज जबकि 60 महीने के निवेश पर 10 फीसदी ब्याज मिलेगा। मणप्पुरम होम फाइनेंस का एनसीडी 30 सितंबर को खुला है और 29 अक्तूूबर को बंद होगा। केयर रेटिंग्स ने इसे एए की रेटिंग दी है। इसमें निवेश के सात विकल्प हैं, जिस पर 9.75 फीसदी से 10.75 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6

बैंकों में मिल रहा कम ब्याज

बैंकों की तरफ देखें तो इस समय सरकारी बैंकों के अगुवा एसबीआई पांच साल के एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसी अवधि के एफडी पर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक 6.75 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 6.90 फीसदी और यस बैंक 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में कंपनियों ने एनसीडी से 7,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 67 फीसदी कम है। बताया जा रहा है कि बाजार में पर्याप्त तरलता नहीं होने की वजह से लोग कम निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन निवेश

सतर्कता बरतें निवेशक

इस तरह के निवेश के विकल्प पर भले ही ब्याज दरें ज्यादा हों, लेकिन यह आज के माहौल में जोखिम वाला निवेश है। सोने की कीमतें ऊपर हैं और ये कारोबारी घराने सोने की एवज में लोन देने का काम करते हैं। लिहाजा निवेशकों को पैसे लगाने से पहले जोखिमों पर विचार करना चाहिए। कम रेटिंग वाले एनसीडी में डिफॉल्ट का खतरा ज्यादा होता है।
-पंकज मठपाल, एमडी, ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें