फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: ATM से पैसे निकालने सहित आज से बदल गए ये चार अहम नियम

Mon, 01 Feb 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फरवरी से बदलेंगे ये अहम नियम - फोटो : अमर उजाला
एक फरवरी 2021 से भारत में चार बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें PNB खाताधारकों के लिए एटीएम से पैसे निकालने के नियम, वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाला बजट, नई उड़ानें, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
बजट 2021 - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
एक फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी। इस साल पहली बार यह बजट पेपरलेस होगा। माना जा रहा है कि कोरोना की मार झेल करे लोगों को बजट में काफी राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स में कटौती हो सकती है। कारोबारियों के लिए भी राहतों का एलान हो सकता है। कुछ चीजें महंगी भी हो सकती हैं और कुछ सामानों पर कर घटाया जा सकता है। सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है। कोरोना के चलते इस बजट का महत्व और भी ज्यादा है। 'यूनियन बजट मोबाइल एप' के जरिए सासंद और आम जनता बजट से जुड़े दस्तावेज पा सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
PNB खाताधारक इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे पैसे - फोटो : पीटीआई
PNB खाताधारक इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे पैसे
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक फरवरी 2021 से पीएनबी ग्राहक नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यानी आप नॉन-ईवीएम मशीनों से पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे। हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर इसकी जानकारी दी थी। इस संदर्भ में पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके बताया कि, 'अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए PNB नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से 01.02.2021 से लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) को प्रतिबंधित करेगा। गो-डिजिटल, गो-सेफ...!'

नॉन-ईएमवी एटीएम वह होते हैं, जिनमें लेनदेन के दौरान कार्ड नहीं रखा जाता है। इसमें मैग्नेटिक स्ट्रिप के जरिए डाटा को रीड किया जाता है। इसके अतिरिक्त ईएमवी एटीएम में कार्ड को कुछ सेकेंड्स के लिए लॉक हो जाता है।

4 of 5
नई उड़ानें शुरू करेगी एयर इंडिया  - फोटो : pixabay
नई उड़ानें शुरू करेगी एयर इंडिया 
एयर इंडिया और इसकी लो कॉस्ट सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की घोषणा की है। मालूम हो कि जनवरी में भी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कई उड़ानें शुरू की थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच प्रतिदिन उड़ान शुरू करने जा रही है। रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे- कुवैत से लेकर विजयवाड़ा, हैदराबाद, मंगलोर, कोझिकोड़, कुन्नूर और कोच्चि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI
एक फरवरी तक देना होगा PMC Bank के लिए ऑफर
पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए एक फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की आखिरी तारीख तय की है। कुछ निवेशकों जैसे सेंट्रम ग्रुप - भारत पे के साथ मिलकर ऑफर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन की कंपनी लिबर्टी ग्रुप ने भी अपना ऑफर सौंपा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें