हम सभी आर्थिक मुकाम पाने के लिए काम करते हैं। एक अच्छा घर खरीदना, अपने बच्चों की शिक्षा एवं शादी के लिए पैसे जमा करना, रिटायरमेंट के बाद सुकून की जिंदगी जीना, इत्यादि हमारी प्राथमिकता होती है। प्रत्येक माता पिता का सपना होता है कि वह अपनी लाडली बिटिया की शादी बड़ी धूमधाम से करे और उसकी प्रत्येक इच्छा पूरी करे। आपके इस सपने को पूरा करेगी जीवन बीमा निगम (LIC) की कन्यादान पॉलिसी, जिसके तहत आप रोजाना मात्र 121 रुपये जमा कर 27 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में।