फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुक कराना हुआ महंगा, IRCTC ने बढ़ाया चार्ज

Mon, 14 May 2018 03:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
railways
अगर आप गर्मियों की छुट्टी का प्लान कर रहे हैं और ट्रेन का टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इस खबर को पढ़ लीजिए। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर लगने वाले चार्ज को बढ़ा दिया है। यह चार्ज ऐप से बुक होने वाले टिकट पर भी लगेगा। 
विज्ञापन

टिकट पर नहीं होता अंकित

2 of 5
यह चार्ज टिकट पर अंकित नहीं होता है। किराये के अलावा यात्रियों को 10 रुपये से लेकर के 4 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। इस चार्ज को आईआरसीटीसी ने बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज का नाम दिया है, जो कि बैंक या फिर कार्ड के हिसाब से अलग-अलग है। 
विज्ञापन

इन बैंकों से करेंगे भुगतान तो नहीं लगेगा चार्ज

3 of 5
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर आप टिकट बुक कराने के बाद नेटबैंकिंग का प्रयोग करके पेमेंट करते हैं तो केवल छह बैंकों से शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि इन बैंकों के कस्टमर काफी कम संख्या में हैं। यह बैंक हैं--आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, साउथ इंडियन बैंक, सिटी यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक और करूर वैश्य बैंक। अगर आप एसबीआई या फिर एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों के ग्राहक हैं, तो भी आपको 10 रुपये व जीएसटी देना होगा। 

इन डेबिट कार्ड्स पर भी मिलती है छूट

4 of 5
अगर आपके पास वीजा या फिर मास्टरकार्ड का इन बैंकों का डेबिट कार्ड है, तो भी किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। इन बैंकों में सिटीबैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड शामिल हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये तक 0.25 फीसदी चार्ज और 2 हजार रुपये से अधिक के टिकट पर 1 फीसदी चार्ज देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी मिलती है छूट

5 of 5
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड को छोड़कर के बाकी अन्य बैंकों के कार्ड पर 1.80 फीसदी चार्ज देना पड़ता है। एक्सिस पर यह चार्ज 1.65 फीसदी है। वहीं इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड धारकों को 4 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें