अगर भविष्य में कभी वित्तीय परेशानी से नहीं गुजरना है तो आज से ही निवेश शुरू कर दें। ऐसा ज्यादातर फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की ओर से सलाह दी जाती है। निवेश करना भविष्य को सुरक्षित बनाने और रिटायरमेंट को टेंशन फ्री जीने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।
किसी भी व्यक्ति द्वारा अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश किया जाता है लेकिन कभी-कभी गलत सलाह की वजह से ये निवेश भारी भी पड़ जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है उन स्कीम में निवेश करना, जहां रिटर्न बाजार में मौजूद दूसरे स्कीमों से ज्यादा मिले। बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपको निवेश किस उद्देश्य से करना है।
अगर बचत खाते में निवेश ना कर किसी ऐसे विकल्प में अपना पैसा लगाने चाहते हैं, जहां बेहतर रिटर्न मिले और पैसा भी सुरक्षित रहें तो आपके लिए एसबीआई एन्यूटी स्कीम बढ़िया विकल्प है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए एन्युटी स्कीम लेकर आया है। बाजार में उपलब्ध इस नई स्कीम के बारे में यहां समझते हैं और इसमें निवेश करने के तरीके को जानते हैं...