फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इस आसान तरीके से बिना बैंक गए जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, मिलती रहेगी पेंशन

Tue, 12 Oct 2021 10:21 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सरकारी पेंशनधारकों को हर साल एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है, ताकि पेंशन मिलती रहे। ऐसा नहीं करने पर पेंशन रूक सकती है। हालांकि 80 साल के अधिक उम्र के लोगों को इसमें थोड़ी ढील दी गई है। उन्हें अपना लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने के लिए दो महीने का टाइम दिया गया है। वे अक्तूबर पूरे महीने से लेकर 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस चले ही जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तो तब होती है जब कोई पेंशनधारी बीमार है या चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे लाइफ सर्टिफेकेट जमा करें? तो चलिए हम आपको बताते हैं इसका तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर के मुताबिक, अगर पेंशनधारक चाहते हैं कि उनकी पेंशन न रूके और हर महीने मिलती रहे, तो वे फिजिकल तौर पर या डिजिटल, दोनों तरीके से अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का तरीका 
  • जीवन प्रमाण पोर्टल (https://jeevanpramaan.gov.in/) के जरिये पेंशनधारक ऑनलाइन अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनधारक को यूआईडीएआई आधारित फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ेगी। फिंगरप्रिंट डिवाइस की मदद से पेंशनधारक को जीवन प्रमाण पोर्टल के एप पर रजिस्टर करना होगा और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का जिक्र करना होगा। इस तरह से पेंशनधारक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऑफलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रोसेस
  • पेंशनधारकों का खाता जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में है, वहां जाकर वे लाइफ सर्टिफिकेट के फॉर्म को भरकर जमा कर सकते हैं। फॉर्म बैंक या पोस्ट ऑफिस के काउंटर पर ही उपलब्ध होते हैं। अगर फॉर्म नहीं है तो आप वहां मौजूद कर्मचारियों से इसकी मांग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक तरीका यह भी है कि पेंशनधारक घर बैठे डाकिये के जरिये लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा सकते हैं। पिछले साल ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी ने डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के साथ मिलकर डिजिटल रूप से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डोरस्टेप सर्विस को लॉन्च किया था। पेंशनधारकों को को गूगल प्ले स्टोर से Postinfo एप डाउनलोड करना होगा और उसके जरिये लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें