फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इस तरह से आप दोबारा इश्यू करवा सकते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, एक्सपायर होने पर होता है कुछ ऐसा

Fri, 08 Oct 2021 03:52 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं। बीते कुछ सालों में भारत के अंदर क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। अक्सर हम में से कई लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग या कई अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। वहीं मुश्किल समय में ये काफी काम में आता है। क्रेडिट कार्ड के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसके जरिए आप एक सीमित मात्रा में ही पैसों को निकाल सकते हैं। क्रेडिट कार्ड को इश्यू करने वाले बैंक्स अक्सर ग्राहकों को लुभाने के लिए नए नए डील्स मार्केट में लेकर आते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि क्रेडिट कार्ड के एक्सपायर होने के बाद क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी बताएंगे कि क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने के बाद आप कैसे उसको दोबारा इश्यू करवा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
हम लोगों की आम समझ है कि क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने के बाद वह बंद हो जाता है या हमारा क्रेडिट कार्ड अकाउंट क्लोज हो जाता है। पर ऐसा नहीं है। क्रेडिट कार्ड के एक्सपायर होने से अभिप्राय कार्ड के बंद होने से है न कि अकाउंट से। आप अपने पुराने क्रेडिट कार्ड के अकाउंट के नंबर पर नए क्रेडिट कार्ड को इश्यू करवा सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
अपने क्रेडिट कार्ड को दोबारा इश्यू करवाने के लिए आपको अपने बैंक में जाकर संपर्क करना होगा। वहीं कुछ बैंकों ने इस प्रोसेस को और भी आसान बना दिया है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई करके  अपना क्रेडिट कार्ड मंगवा सकते हैं। हालांकि क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने के बाद बैंक खुद से ही आपके घर पर दूसरा क्रेडिट कार्ड डिलीवर कर देते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
यदि आपने अपना एड्रेस चेंज किया है, तो आपको इसके विषय में अपने बैंक ब्रांच को जानकारी देनी होगी। आपके घर पर जो क्रेडिट कार्ड रिइश्यू होकर आएगा। उसमें आपका सीवीवी नंबर और एक्सपायरी डेट बदला हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
आज के इस डिजिटल दुनिया में चीजें काफी आसान हो गई हैं। इसी को देखते हुए कई बैंक डिजिटल क्रेडिट कार्ड अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। डिजिटल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हूबहू फिजिकल क्रेडिट कार्ड की तरह ही किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें