आजकल मार्केट में NFT का नाम काफी चर्चा में है। इसका चलन भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। NFT का चलन पिछले कुछ दिनों से भारत में उतनी ही तेजी से बढ़ा है, जितनी तेजी से क्रिप्टोकरेंसी। NFT क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये इस कदर चर्चा में रहा कि गूगल ट्रेंड्स के डाटा के अनुसार, सर्च के मामले में NFT ने Crypto को भी पछाड़ दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये आंकड़ा ग्लोबल है। इसका मतलब, NFT सिर्फ कुछ देशों में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर चर्चा का विषय रहा। आजकल के डिजिटलाइजेशन के समय में इसका नाम तेजी से लिया जा रहा है। ऐसे में डिजिटलाइजेशन के इस दौर में अगर आप अभी तक NFT के बारे में नहीं जानते, तो जानना जरूरी है। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं NFT क्या है और ये कैसे काम करता है।