हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो और घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोगों को होम लोन लेना पड़ता है। कभी-कभी लोग नौकरी के दौरान घर नहीं खरीद पाते, इसलिए वो रिटायरमेंट के बाद अपना घर बनाना चाहते हैं। अगर आप भी रिटायर्ड हैं और होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो होम लोन मिलना आपके लिए नामुमकिन तो नहीं लेकिन थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद होम लोन लेना व्यक्ति के लिए परेशानी भरा हो सकता है, क्योंकि रिटायर्ड व्यक्ति को होम लोन के लिए कुछ अधिक शर्तों का पालन करना पड़ता है। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताएंगे, अगर आप इन बातों को फॉलो करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद होम लोन मिलना आपके लिए आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे....