फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में मात्र 15 साल निवेश करके बना सकते हैं 5 करोड़ रुपये का फंड, जानिए कैसे?

Fri, 28 Jan 2022 10:12 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
आज निवेश के ऐसे कई विकल्प खुल गए हैं, जहां पर इन्वेस्टमेंट करने पर व्यक्ति को अच्छा खासा रिटर्न मिलता है। कोरोना महामारी के बाद से भारत में बड़े पैमाने पर लोग शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। अगर इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से निवेश किया जाए, तो व्यक्ति कम समय में अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप महज 15 सालों में करोड़पति बन सकते हैं। 15 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में अपनी एसआईपी बनानी होगी। म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाने के बाद आपको इसमें कुल 15 सालों तक निवेश करना होगा। 15 साल निवेश करके आप आसानी से 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
15 सालों में 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनानी होगी। उसके बाद आपको हर महीने 41,500 रुपये का निवेश इसमें 15 सालों के लिए करना है।
विज्ञापन

3 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
वहीं आपको अपनी व्यवस्थित निवेश योजना में हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी भी करनी होगी। अगर आपको अनुमानित 12 फीसदी का रिटर्न हर साल मिलता है और हर साल आप 15 फीसदी राशि अपनी एसआईपी में बढ़ाते हैं, तो आप 15 साल बाद आसानी से 5 करोड़ का फंड बना लेंगे।

4 of 5
दिवाली निवेश विकल्प - फोटो : pixabay
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी बेटी/बेटा की पढ़ाई लिखाई या उनकी शादी के लिए कर सकते हैं। ये निवेश योजना काफी शानदार है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों का निवेश म्यूचुअल फंड में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। ये काफी वोलाटाइल होते हैं। अगर आप अपने पैसों को इक्विटी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं, तो ये आपके लिए हाई रिस्क हो सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें