फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: LIC की ये स्कीम है बहुत खास, एक बार प्रीमियम भरने के बाद जीवन भर मिलेगी पेंशन

Wed, 13 Oct 2021 01:10 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LiC
आज हम बात करने वाले हैं LIC की एक खास पॉलिसी के बारे में, जिसमें आप एक बार प्रीमियम भरके जीवन भर पेंशन उठा सकते हैं। इस स्कीम के कई फायदे हैं, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से आगे बताएंगे, लेकिन इससे पहले आइए इसकी खास बातों को जान लेते हैं। LIC की इस खास स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। इस प्लान को मध्यवर्ती वार्षिक योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर कई लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। LIC की इस पॉलिसी के तहत 40 से 80 वर्ष तक के उम्र वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आपको प्रीमियम की राशि देनी होगी। उसके बाद रिटायर होने पर आपको जीवन भर पेंशन मिलेगा। LIC की इस स्कीम के ढेरों फायदे हैं, जिसका लाभ आपको आपके रिटायरमेंट के समय मिलेगा। आइए जानते हैं LIC के सरल पेंशन प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC
सरल पेंशन योजना में आपके पास दो विकल्प होंगे। पहली स्कीम यानी सिंगल खाते में मृत्यु के दौरान व्यक्ति की पेंशन बंद कर दी जाएगी। वहीं दूसरी स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी दूसरे व्यक्ति को पेंशन मिलती रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC
LIC की सरल बीमा योजना में आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी बातें हैं, जो आपको ध्यान रखनी है। आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। उसकी आयु 40 से 80 वर्ष के बीच की हो। इस स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा अभी तक तय नहीं की गई है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपको स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस पॉलिसी में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में -
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : LIC
आवेदन करने के लिए आपको LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आपको सरल पेंशन योजना पर आवेदन करने के लिए क्लिक करना है। अब आपको आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी। डिटेल्स फॉर्म को भरने के बाद आपको उसे सब्मिट करना है। सब्मिट होने के बाद आपका फॉर्म सफलतापूर्वक प्रोसेस हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें