एक सुनहरे भविष्य के लिए हम सभी लोग बचत करते हैं। कुछ लोग एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए स्टॉक, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो आदि जगहों पर निवेश करते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत की एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है, जो इन क्षेत्रों में निवेश करने से बचती है। वे ज्यादातर निवेश के लिए ऐसे विकल्पों की तलाश करते हैं, जिसमें जोखिम ना के बराबर हो। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक ऐसी ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम LIC जीवन उमंग प्लान है। इस खास स्कीम में आप 1302 रुपये का निवेश करके 28 लाख रुपये तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। LIC के इस प्लान को खरीदने पर आपको ढेरों फायदा मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC जीवन उमंग प्लान के बारे में विस्तार से।