फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Aadhaar Shila: एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, हर महीने 893 रुपये निवेश करके आप भी बन सकते हैं लखपति

Wed, 17 Nov 2021 01:02 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
lic aadhaar shila plan - फोटो : pixabay
एलआईसी आधारशिला पॉलिसी: एक बेहतर भविष्य के लिए हम सभी लोग अपने पैसों की बचत करते हैं। हालांकि, महंगाई के इस दौर में बचत किए गए पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में उसको ठीक जगह पर निवेश करना सबसे बढ़िया विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें इन्वेस्ट करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर आपको एक जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। एलआईसी की ये स्कीम केवल महिलाओं के लिए ही है। इस स्कीम में 8 से 55 साल के बीच महिलाएं निवेश कर सकती हैं। एलआईसी के इस प्लान में निवेश करने वाली महिलाओं को बचत और सुरक्षा दोनों के फायदे मिलते हैं। इस प्लान को खरीदने पर आपको ढेरों लाभ मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस खास आधारशिला स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
lic aadhaar shila plan - फोटो : LIC
आधारशिला स्कीम को खरीदने वाली महिला की अगर दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में उसके घर के सदस्यों को तय राशि अदा कर दी जाएगी। इस स्कीम में आप न्यूनतम 75,000 रुपये का बीमा खरीद सकती हैं। वहीं अधिकतम 3,00,000 रुपये का प्लान खरीद सकती हैं। इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
lic aadhaar shila plan - फोटो : LIC
इसमें आप अपने पैसों को वार्षिक, छमाही और त्रैमासिक आधार पर जमा कर सकती हैं। इस पॉलिसी में आप कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 साल तक निवेश कर सकती हैं। मान लीजिए कि अगर आपकी आयु 30 साल है और आप इस योजना में अगले 20 साल के निवेश करने का प्लान बना रही हैं, तो आपको पहले साल 10,959 रुपये जमा कराने होंगे। इस दौरान आपको 4.5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
lic aadhaar shila plan - फोटो : LiC
उसके अगले साल आपको 10,723 रुपये की राशि इसमें निवेश करनी होगी। ऐसे में आपको हर महीने 893 रुपये इस पॉलिसी में जमा करना है। 20 साल में आपको कुल 2,14,696 रुपये जमा करना होगा। वहीं जब पॉलिसी मैच्योर होगी उस समय एकमुश्त आपको 3,97,000 रुपये मिलेंगे। इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें