लोग अक्सर लोन लेने से बचते हैं, लेकिन ना चाहते हुए भी कई बार अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोन लेने की नौबत आ ही जाती है। ऐसे में उस लोन को चुका कर उससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग एक कर्ज को चुकाने के लिए दूसरा कर्ज ले लेते हैं, और लोन के चक्रव्यू में फंसते चले जाते हैं। ऐसे में इससे बाहर आ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी किसी तरह के कर्ज में फंसे हुए हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके उपर कोई आर्थिक संकट न आए। दरअसल, कुछ टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर कर्जमुक्त हुआ जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर के आप अपने लोन का कुछ भार कम कर सकते हैं। तो आइए जानते क्या हैं ये टिप्स...