भारत में बड़े पैमाने पर लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं। बीते कुछ सालों में भारत के अंदर क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। अक्सर हम में से कई लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग या कई अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। वहीं मुश्किल समय में ये काफी काम में आता है। क्रेडिट कार्ड के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसके जरिए आप एक सीमित मात्रा में ही पैसों को निकाल सकते हैं। क्रेडिट कार्ड को इश्यू करने वाले बैंक्स अक्सर ग्राहकों को लुभाने के लिए नए नए डील्स मार्केट में लेकर आते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि क्रेडिट कार्ड के एक्सपायर होने के बाद क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी बताएंगे कि क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने के बाद आप कैसे उसको दोबारा इश्यू करवा सकते हैं?